लाइव न्यूज़ :

कानपुर शूटआउट: 7 दिन बाद हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अरेस्ट, 5 साथी ढेर, जानें अब तक का घटनाक्रम

By निखिल वर्मा | Updated: July 9, 2020 11:00 IST

गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से आज सुबह गिरफ्तार किया गया है. वह सुबह टिकट लेकर अपने 3 साथियों के साथ दर्शन करने की फिराक में था.

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने पिछले एक हफ्ते में विकास दुबे के पांच करीबी साथियों को मार गिराया है.पुलिस ने विकास दुबे पर पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया था.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को बताया, 'मैं फिलहाल बता रहा हूं कि हमने दुबे को गिरफ्तार किया है। वह हमारी हिरासत में है।' उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुजारी एवं कुछ लोगों ने उसका चेहरा पहचाना और उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

9 जुलाई:विकास दुबे का एक और करीबी साथी एवं इनामी बदमाश प्रवीण उर्फ बाबा दुबे को इटावा में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया- विकास दुबे के करीबी सहयोगी कार्तिकेय की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करते समय गोली लगने से मौत हो गई। 

8 जुलाई: कानपुर मुठभेड़ मामले के मुख्य आरोपी और हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एक सहयोगी को पुलिस ने मार गिराया है जबकि छह अन्य को गिरफ्तार किया है।-फरीदाबाद में छिपा था विकास दुबे, पुलिस की छापेमारी से पहले ही भाग गया-उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गैंगस्टर विकास दुबे के साले एवं उसके बेटे को हिरासत में लिया-मुख्य आरोपी विकास दुबे पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित -कानपुर पुलिस ने चौबेपुर थाने के पूर्व प्रभारी विनय तिवारी और बिकरू इलाके के बीट प्रभारी (हल्का इंचार्ज) के.के. शर्मा को मुठभेड़ से पहले की सूचना बदमाशों को लीक करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। 

7 जुलाई: चौबेपुर थाने में तैनात सभी 68 पुलिसकर्मियों को मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके अलावा कुछ समय पहले कानपुर के एसएसपी रहे एक पुलिस उपमहानिरीक्षक को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।

6 जुलाई: कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर के बाहर हुई मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद ड्यूटी में ढिलायी बरतने के लिए तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है ।

4 जुलाई: कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद शक के घेरे में आए चौबेपुर के थानाध्यक्ष विनय तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। -प्रशासन ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे के घर को जेसीबी से ढहाया

3 जुलाई:  विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश को पुलिस ने कानपुर में हुई एक मुठभेड़ में मार गिराया। करीबी साथी अतुल दुबे भी एककाउंटर में ढेर

2-3 जुलाई की रात: कानपुर जिले के चौबेपुर में देर रात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये तथा पांच पुलिस कर्मी, एक होमगार्ड जवान और एक आम नागरिक घायल हुये हैं । 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना