लाइव न्यूज़ :

Kanpur Rape: गुरु-शिष्या रिश्ता कलंकित?, 17 साल की नाबालिग छात्रा से कोचिंग संस्थान के 2 शिक्षक साहिल और विकास ने किया हैवानियत, वीडियो बनाकर 200 दिन तक दुष्कर्म!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2024 07:32 IST

Kanpur Rape: पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों की पहचान जीव विज्ञान के शिक्षक साहिल सिद्दीकी और रसायन विज्ञान के शिक्षक विकास पोरवाल के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर 2022 में हुई इस घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी। पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।कोचिंग से नीट की तैयारी के लिए लगभग एक साल से छात्रावास में रह रही थी।

Kanpur Rape: उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए एक कोचिंग संस्थान के दो प्रमुख शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो वर्ष पुरानी इस घटना के लिए शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए शिक्षकों में से एक ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसको सार्वजनिक करने की धमकी देकर कथित तौर पर छह महीने से अधिक समय तक लड़की का यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षकों की पहचान जीव विज्ञान के शिक्षक साहिल सिद्दीकी और रसायन विज्ञान के शिक्षक विकास पोरवाल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दिसंबर 2022 में हुई इस घटना के समय पीड़िता की उम्र 17 वर्ष थी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 328 (अपराध के इरादे से किसी को जहर या नशीला पदार्थ देना), 376 (दो) एन (एक ही महिला के साथ बार-बार बलात्कार करना), 344 (दस या उससे अधिक दिनों तक गलत तरीके से बंधक बनाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के अलावा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से फतेहपुर जिले की रहने वाली पीड़िता काकादेव इलाके में एक कोचिंग से नीट की तैयारी के लिए लगभग एक साल से छात्रावास में रह रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई जाएगी।

कल्याणपुर के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक पांडेय ने बताया कि घटना दिसंबर 2022 में हुई थी और लड़की द्वारा कल्याणपुर पुलिस को तहरीर देने के बाद शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि दिसंबर 2022 में साहिल सिद्दीकी ने उसे कल्याणपुर के मकड़ी-खेड़ा में अपने दोस्त के फ्लैट पर अन्य विद्यार्थियों के साथ नया साल मनाने के लिए बुलाया और जब वह फ्लैट पर पहुंची तो उसने पाया कि वहां केवल साहिल सिद्दीकी ही था।

पीड़िता ने बताया कि उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ पेय पदार्थ पिलाया गया और साहिल ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि तब से साहिल सिद्दीकी ने छह महीने से अधिक समय तक उसे अपने फ्लैट में बंधक बनाकर रखा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ महीने बाद कोचिंग के एक अन्य शिक्षक विकास पोरवाल ने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसने अपनी मां को कानपुर पहुंचने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में लड़की ने इस घटना के बारे में पुलिस से संपर्क करने में संकोच किया लेकिन यूट्यूब पर घटना से जुड़ा वीडियो देखने के बाद उसने प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनीटकानपुरउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज