लाइव न्यूज़ :

यूपी में शख्स ने पत्नी के साथ पहले बनाया यौन संबंध, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: February 8, 2021 08:31 IST

उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति जो दहेज के लिए अक्सर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था, उसने बीते दिनों पत्नी के साथ यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद उसकी कथित रूप से हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी।कथित तौर पर महिला को उसके पति के साथ यौन संबंध बनाने के तुरंत बाद मार दिया गया था।

कानपुर: कानपुर के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ सेक्स करने के तुरंत बाद गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार को कानपुर के हमीरपुर जिले में हुई थी, लेकिन रविवार को यह मामला सामने आया। कथित तौर पर आरोपी व्यक्ति ने दुपट्टे से गला घोंट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, इस घटना का पता तब चला जब महिला के परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे और शख्स के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी। मृतक महिला की पहचान कंचन के रूप में हुई है।

कंचन हमीरपुर के परी ओझा गांव की रहने वाली थी। आरोपी की पहचान अमित लाल के रूप में हुई। अमित लाल कानपुर देहात के नसीरपुर गांव का रहने वाला था। कंचन और अमित लाल की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी। कंचन व लाल दो साल के एक बच्चे के माता-पिता थे।

दहेज को लेकर यातना झेलने के बाद महिला अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी-

कथित तौर पर, कंचन की लगातार अपने पति और ससुराल वालों से लड़ाई होती रहती थी। आरोप यह भी है कि महिला को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। लगातार उत्पीड़न के परिणामस्वरूप, महिला ने अपने पति का घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के साथ रहने चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 4 जनवरी को महिला पिता के घर शिफ्ट हुई थी।

2 फरवरी को महिला रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। इसके बाद, कुचेचा पुलिस आउट-पोस्ट में एक गुमशुदगी दर्ज की गई। जब महिला के बारे में कुछ पता नहीं चला, तो उसके माता-पिता ने एसपी हमीरपुर नरेंद्र कुमार सिंह से संपर्क किया और अपने दामाद पर संदेह जताया।

अभियुक्त ने 'दुपट्टे' से पत्नी का गला घोंटा था-

इसके बाद एसपी के निर्देश पर इस एंगल से मामले में जांच शुरू हुई। जांच में यह बात साफ हुआ कि आरोपी ने अपनी पत्नी को उससे पैसे लेने के लिए हमीरपुर शहर आने का लालच दिया था। आरोपी कथित तौर पर महिला को एक खेत में ले गया जहां उसने पहले उसके साथ यौन संबंध बनाए और दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया था। आरोपी ने कथित तौर पर महिला के फोन को एक नदी में फेंक दिया और उसके मृत शरीर को एक खेत में छिपा दिया था।

मामले की जांच शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद, आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया। मृतक का शव रविवार को घटनास्थल से बरामद किया गया था और उसे शव परीक्षण के लिए भेजा गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली