लाइव न्यूज़ :

10 फुट लंबी सुरंग बनाकर भारतीय स्टेट बैंक का गोल्ड चेस्ट तोड़कर 1.8 किलोग्राम लूटा, एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूटकर भागे, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2022 21:21 IST

कानपुरः भारतीय स्टेट बैंक की भानुति शाखा से चोरी हुए सोने का अनुमान देने में बैंक अधिकारियों को घंटों लग गए और चोरी किये गए 1.8 किलोग्राम से अधिक सोने का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है।

Open in App
ठळक मुद्देस्ट्रांग रूम में घुसने में सफल रहे चोर कैश चेस्ट नहीं तोड़ सके जिसमें 32 लाख रुपये नकद रखा था।चोरों ने बैंक के पास खाली पड़े एक भूखंड से करीब चार फुट चौड़ी और 10 फुट लंबी एक सुरंग खोदी।स्ट्रांग रूम से अंगुलियों के निशान समेत कुछ सुराग मिले हैं जिनसे इस घटना का खुलासा करने में मदद मिल सकती है।

कानपुरः लूट की एक दुस्साहसिक घटना में चोरों ने जिले के सचेंदी क्षेत्र में 10 फुट लंबी सुरंग बनाकर बैंक का गोल्ड चेस्ट तोड़ा और कथित तौर पर एक करोड़ रुपये मूल्य का सोना लूटकर ले गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विजय ढल ने बताया कि हालांकि स्ट्रांग रूम में घुसने में सफल रहे चोर कैश चेस्ट नहीं तोड़ सके जिसमें 32 लाख रुपये नकद रखा था।

 

उन्होंने बताया कि यह चेस्ट, गोल्ड चेस्ट के पास ही रखा था। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की भानुति शाखा से चोरी हुए सोने का अनुमान देने में बैंक अधिकारियों को घंटों लग गए और उनका दावा है कि चोरी किये गए 1.8 किलोग्राम से अधिक सोने का मूल्य करीब एक करोड़ रुपये है।

बैंक लूट की जांच कर रहे पुलिस और फारेंसिक अधिकारियों ने पाया कि चोरों ने बैंक के पास खाली पड़े एक भूखंड से करीब चार फुट चौड़ी और 10 फुट लंबी एक सुरंग खोदी और इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि यह बैंक के ही किसी व्यक्ति का काम हो सकता है जिसने इस घटना में पेशेवर अपराधियों की मदद की।

हमें स्ट्रांग रूम से अंगुलियों के निशान समेत कुछ सुराग मिले हैं जिनसे इस घटना का खुलासा करने में मदद मिल सकती है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चोरों ने इस इलाके की पहले से रेकी जरूर की थी और वे इस बैंक के निर्माण, वास्तुशिल्प आदि से और साथ ही स्ट्रांग रूम और गोल्ड चेस्ट की जगह से परिचित थे।

पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने कहा कि इस घटना का पता शुक्रवार की सुबह उस समय चला जब बैंक के अधिकारी वहां पहुंचे और पाया कि गोल्ड चेस्ट और स्ट्रांग रूम का दरवाजा खुला था। बैंक अधिकारियों ने उस सुरंग को भी देखा जहां से चोर स्ट्रांग रूम में दाखिल हुए थे।

जोगदंड ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फारेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस बीच, बैंक के प्रबंधक नीरज राय ने पुलिस को बताया कि 1.8 किलोग्राम से अधिक वजन का सोना 29 लोगों का था जिन्होंने इसे गिरवी रखकर ऋण लिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशकानपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO