लाइव न्यूज़ :

कानपुरः दूसरे शख्स से अवैध संबंध और चक्कर?, शक में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेता और सास की लोहे की छड़ से सिर पर वार कर हत्या की, घर से चीख पुकार सुन पड़ोसी दौड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2024 14:25 IST

Kanpur: नगर के अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) राजेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी कैंटीन में काम करने वाले जोसफ पीटर को शक था कि दिल्ली के एक युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध था।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान कामिनी सिंह (39) और उसकी मां पुष्पा (62) के रूप में हुई है।रविवार को अपनी पत्नी को बाहर घुमाने के लिए जोसफ ने एक ऑटो किराए पर मंगवाया था।पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया जिससे दोनों के बीच बहस हुई।

Kanpur: पत्नी का किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने रविवार की रात चकेरी स्थित अपने घर में पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर और सास की लोहे की छड़ से उसके सिर पर वार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी जोसफ पीटर उर्फ बादल (41) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बुलंदशहर के रहने वाले पीटर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मृतक की पहचान कामिनी सिंह (39) और उसकी मां पुष्पा (62) के रूप में हुई है।

दोनों चकेरी में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहती थीं। नगर के अपर पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) राजेश श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक निजी कैंटीन में काम करने वाले जोसफ पीटर को शक था कि दिल्ली के एक युवक से उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। उन्होंने बताया कि रविवार को अपनी पत्नी को बाहर घुमाने के लिए जोसफ ने एक ऑटो किराए पर मंगवाया था।

लेकिन पत्नी ने जाने से इनकार कर दिया जिससे दोनों के बीच बहस हुई। श्रीवास्तव ने बताया कि गुस्से में जोसफ ने धारदार हथियार से कामिनी का गला रेत दिया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। उसने अपनी सास के सिर पर लोहे की छड़ से प्रहार कर उसे भी मार डाला। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि जोसफ ने सबसे पहली पत्नी की हत्या की।

जब पुष्पा ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसे भी मार डाला। जोसफ के घर से चीख पुकार सुनने पर पड़ोसी संजीव गुप्ता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने कामिनी और पुष्पा के खून से लथपथ शव पाये। पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जोसफ और कामिनी के कॉल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!