लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे की पत्नी को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा, लखनऊ में रहकर भी पति के 'कुकर्मों' में देती थी पूरा साथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 7, 2020 13:07 IST

kanpur Encounter: कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को ढूंढ़ने के लिए यूपी की 40 थानों की पुलिस की 25 टीम लगी हुई है। कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में हुई घटना के चार दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से विकास दुबे बाहर है।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर मुठभेड़ के दौरान 8 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस विकास दुबे की खोज में लगी हुई है। बीती रात (6 जुलाई) इस मामले में पुलिस लाईन से 10 कॉन्स्टेबल को चौबेपुर थाना ट्रांसफर कर दिया गया है। कुख्यात विकास दुबे पर पुलिस ने ढाई लाख रुपये का इनाम रखा है।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए मुठभेड़ और कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में ताजा खुलासा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे को लेकर हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे के सारे काले कारनामों की जानकारी उसकी पत्नी रिचा दुबे को भी है। यह वजह है कि वह अपने पति विकास दुबे के साथ उसके बिकरू गांव पर नहीं रहती थी बल्कि बच्चों के साथ लखनऊ में अलग रहती थी। ताकी उसे और उसके बच्चों पर किसी तरह का कोई मामला ना आए। 

विकास दुबे को बचाने के लिए वीडियो वायरल करने का पत्नी पर आरोप

अमर उजाला ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है, विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे पर्दे के पीछे रहकर अपने पती का पूरा साध देती थी। बताया जा रहा है कि विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब भी छापेमारी करती थी...उस घटना का वीडियो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देती थी। पुलिस जांच में पता लगा है कि  बिकरू गांव के घर में लगा हुआ सीसीटीवी कैमरे को रिचा ने मोबाइल में कनेक्ट कर रखा हुआ था। जिससे वह लखनऊ में रहकर वहां की पूरी गतिविधियों पर नजर रख सके। जब भी पुलिस विकास को घर से पकड़ती वह फुटेज वायरल कर देती थी। पुलिस इन सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे, जिला पंचायत चुनाव के पोस्टर

विकास की पत्नी रिचा दुबे जिला पंचायत की है सदस्य 

विकास की पत्नी रिचा ऐसा अपने पति को एनकाउंटर से बचाने के लिए करती थी। पुलिस को इसको लेकर कई सबूत भी मिले हैं। रिचा से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। विकास की पत्नी रिचा दुबे जिला पंचायत सदस्य है। राजनीति में वह सिर्फ विकास दुबे के नाम से है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे कहां और किस घटना में शामिल है उसे सब पता रहता था।

पुलिस को इस बात की शंका है कि राजनीति में आने बढ़ने के लिए रिचा पति के गलत कामों में साथ देती थी। विकास भविष्य में पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने की तैयारी में लगा था। विकास दुबे हमेशा से ही राजनीतिक सरपरस्ती में पला बढ़ा है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) से जुड़ने के बाद विकास दुबे जिला पंचायत सदस्य भी रहा था। विकास दुबे बहुजन समाज पार्टी में सक्रिय रहा और पूर्व प्रधान के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुका है।

विकास की मां ने दावा किया है कि विकास 25 साल से राजनीतिक पार्टियों का हिस्सा है। विकास 15 साल तक बीएसपी (BSP) के साथ रहा, 5 साल भाजपा (BJP) में और 5 साल से समाजवादी पार्टी (SP) में था। 

कानपुर शूटआउट: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

कानपुर शूटआउट मामले में अब-तक चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, विकास दुबे पर 2.5 लाख का इनाम

कानपुर शूटआउट मामले में अब तक चार पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। सोमवार (6 जुलाई) को तीन और पुलिस कर्मी निलंबित किए गए। उसके पहले चौबेपुर थानाध्यक्ष को भी निलंबित कर दिया गया था। पहले विकास दुबे पर पचास हजार रुपये का इनाम था जिसे बाद में बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया और 6 जुलाई को इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दिया गया।

निलंबित होने वालों में उपनिरीक्षक कुंवरपाल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा और कांस्टेबल राजीव हैं। ये सभी चौबेपुर थाने में तैनात थे। तीनों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और अगर जांच के दौरान उनकी भूमिका या साजिश सामने आयी तो उनके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कानपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशएनकाउंटरविकास दुबेVikas Dubey
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह