लाइव न्यूज़ :

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे उज्जैन से हुआ गिरफ्तार, महाकाल मंदिर में बोला- 'मैं हूं विकास दुबे'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 9, 2020 09:57 IST

कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश की पुलिस पिछले 6 दिनों से खोज रही थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक चार लोगों को एनकाउंटर में मारा है। दो विकास दुबे के गैंग के साथी थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाकाल मंदिर में सिक्यॉरिटी गार्ड को कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी विकास दुबे ने अपनी पहचान बताई, जिसके बाद वह गिरफ्तार हुआ।कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम रखा था।

कानपुर: कानपुर एनकाउंटर का मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। विकास दुबे को पुलिस ने महाकाल मंदिर गिरफ्तार किया है। विकास दुबे ने मंदिर के अंदर जाकर सरेंडर करने की कोशिश की थी। विकास दुबे लगातार कानपुर शूटआउट के बाद पुलिस को पिछले सात दिनों से चकमा दे रहा था। उसने महाकाल मंदिर में सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एनबीटी ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंच कर खुद ही  चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाने लगा और कहने लगा, मैं हूं विकास दुबे। जिसके बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास को महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसे कहीं गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जाएगी। 

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर र अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें  प्रदेश पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

पुलिस ने आज ( 9 जुलाई) विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला को एनकाउंटर में मार गिराया था। जिसके बाद आज विकास की गिरफ्तारी हुई। प्रभात मिश्रा और रणबीर उर्फ बउअन विकास दुबे के गैंग में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि दोनों एनकाउंटर में मारे गए आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने के लिए दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में मौजूद थे।   पुलिस के मुताबिक प्रभात मिश्रा और रणबीर शुक्ला दोनों भागने की फिराक में थे। ऐसे में पुलिस ने एनकाउंटर में उन्हें मार गिराया।

टॅग्स :विकास दुबेकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्टLucknow Horror: प्रेमिका के साथ 12वीं छात्र प्रेमी ने कार से 6 को कुचला, 6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत गंभीर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह