लाइव न्यूज़ :

कानपुर कांड: पुलिस रेड से पहले काटी गई विकास दुबे के गांव की बिजली, सिपाहियों के शवों के साथ 'क्रूरता' का बनाया था प्लान

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 5, 2020 14:08 IST

kanpur Encounter: कानपुर में मुठभेड़ का मास्टरमाइंड कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गिरफ्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश में एसटीएफ की 20 टीमें और तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए नोएडा से लेकर नेपाल बॉर्डर तक अलर्ट कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने विकास दुबे के बारे में सूचना देने वालों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। पहले यह रकम 50 हजार थी।पुलिस ने इस घटना में शामिल अन्य 18 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा है।  2 और 3 जुलाई की रात हुई कानपुर मुठभेड़ में पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए हैं।

कानपुर:कानपुर में मुठभेड़ (kanpur Encounter) और उसके मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। ताजा खुलासे में पता चला है कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने के लिए कानपुर पुलिस जब रात के अंधेरे में बिकरू गांव पहुंची थी तो ठीक उससे थोड़ी देर पहले लाइनमैन ने बिकरू गांव की बिजली काट दी थी। इसी वजह से पुलिस को लोकेशन समझ में नहीं आई और वह गोलियों का शिकार हो गए। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कानपुर के शिवली पावर सब-स्टेशन के ऑपरेटर छत्रपाल सिंह ने बताय कि 3 जुलाई को, मुझे चौबेपुर पावर स्टेशन से बीकरू गांव (कानपुर एनकाउंटर की साइट) में बिजली काटने के लिए एक कॉल मिली, क्योंकि वहां बिजली लाइन क्षतिग्रस्त थी। जिसके बाद मैंने बिजली काट दी थी।  2 और 3 जुलाई की रात हुई कानपुर मुठभेड़ में पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए हैं।

पुलिस के शवों के साथ 'क्रूरता' करने का विकास दुबे ने बनाया था प्लान

आज-तक ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि 2 और 3 जुलाई की रात( एक से दो बजे के बीच) आठों पुलिस वालों की मौत के बाद विकास दुबे का प्लान था कि उनको चौराहे पर जला दिया जाए। गांव वाले भी इन सब में विकास की डरे से मदद करते। पुलिस वालों की हत्या की सूचना मिलने के बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस वालों के शव एक के ऊपर एक पड़े पड़ा हुआ था। सभी शवों को जलाने के लिए घर में मौजूद ट्रैक्टर से तेल भी निकाला जा रहा था। तभी पुलिस की दूसरी टीम मौके पर पहुंच गई और बदमाश वहां से भाग गए थे। गांव वालों ने पुलिस ने बाद में जब इस बारे में पूछताछ की तो किसी ने मुंह खोलने की हिम्मत नहीं थी। 

कानपुर शूटआउट घटना स्थल पर यूपी पुलिस

विकास दुबे के गिरफ्तार साथी ने खोले कानपुर शूटआउट के कई राज

विकास दुबे के साथ पुलिस पर फायरिंग करने वाले आरोपियों में से एक दयाशंकर अग्निहोत्री की गिरफ्तारी हुई है। दयाशंकर अग्निहोत्री ने गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में पुलिस के सामने कई खुलासे किए हैं। दयाशंकर अग्निहोत्री ने पुलिस को बताया कि विकास दुबे को पुलिस स्टेशन से फोन आया था, जिसके बाद उसने अपने घर में 25-30 लोगों को बुलाया गया था। दयाशंकर ने बताया विकास दुबे किसी के फोन आने के बाद काफी अलर्ट हो गया था। दयाशंकर अग्निहोत्री ने कहा, विकास दुबे को पुलिस स्टेशन से एक फोन आया था। जिसके बाद उसने लगभग 25-30 लोगों को बुलाया। उसने पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के समय मैं घर के अंदर बंद था, इसलिए मैंने कुछ भी नहीं देखा। 

उसने यह भी बताया कि जेसीबी से रास्त रोकने का प्लान भी विकास दुबे का था। 2 और 3 जुलाई की रात हुई कानपुर में मुठभेड़ में पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए हैं।

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

कानपुर मुठभेड़( kanpur Encounter) में क्या हुआ? 

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर र अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें  प्रदेश पुलिस (UP Police) के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह (32), सब इंस्पेक्टर नेबू लाल (48), कांस्टेबिल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (35), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं।

टॅग्स :कानपुरयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशविकास दुबेVikas Dubey
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट