लाइव न्यूज़ :

कानपुर एनकाउंटरः जानिए हत्यारे विकास दुबे के बैग से पुलिस को क्या मिला

By बृजेश परमार | Updated: July 10, 2020 05:43 IST

विकास को पकड़े जाने के करीब छ घंटे बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उज्जैन पहुंची थी। बाद में उसे शाम 6 बजे के लगभग पंचनामें पर उज्जैन पुलिस ने उसकी सिपुर्दगी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे पकड़े जाने के बाद विकास को महाकाल थाना ले जाया गया था। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ कपड़े और गुजरात के एक टिकिट के साथ नवीन पाल नाम का आई डी मिला था। 

उज्जैनः उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को उसके दो साथियों के साथ पुलिस ने गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर से गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के बाद विकास को महाकाल थाना ले जाया गया था। यहां उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें कुछ कपड़े और गुजरात के एक टिकिट के साथ नवीन पाल नाम का आई डी मिला था। 

सबसे पहले उसे फूल माला बेचने वाले सुरेश कहार ने पहचाना और इसकी सूचना अपने लोकायुक्त पुलिस के मित्र को दी थी। सुरेश ने दावे से कहा कि दुकान पर आकर  विकास ने वीआईपी दर्शन कैसे होंगे इसकी जानकारी मांगी थी।इस दौरान विकास ने अपना नाम नवीन पाल बताया था। इसी दौरान सुरेश ने उसे पहचान लिया और पुष्टि टीवी और अन्य माध्यमों में बराबर चल रहे फोटो से की यही नहीं बराबर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस चौकी पर जानकारी जाने पर वहां से पुलिस कर्मी अलर्ट हो गए।

उसे पकड़ने वाले आरक्षक विजय राठौर के अनुसार वे वीवीआईपी गेट पर थे। इसी दौरान रेंप पर से उसे उतरता हुआ देखा था। उसके पास जाकर पूछताछ करने पर उसने नवीन पाल नाम के साथ एक कार्ड बताया लेकिन उसमें उम्र 27 साल होने पर वह पकड़ा गया। विकास ने दो बार इस दौरन झूमा-झटकी की थी। उसके बेग में गुजरात का बस टिकिट भी मिला है। नवीन नाम का उसका आईडी कही गिर गया। 

विकास को पकड़े जाने के करीब छ घंटे बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उज्जैन पहुंची थी। बाद में उसे शाम 6 बजे के लगभग पंचनामें पर उज्जैन पुलिस ने उसकी सिपुर्दगी दी। उज्जैन पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस को गार्ड भी मुहैया करवाई है।

एसपी मनोज कुमार सिंह के अनुसार विकास को सौंपे जाने की प्रक्रिया पंचनामा के आधार पर की गई है। उसे यहां से उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अधिकारियों के हवाले करने के साथ ही सड़क मार्ग से उज्जैन पुलिस की गार्ड के साथ रवाना किया गया है।  

टॅग्स :विकास दुबेमध्य प्रदेशउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत