लाइव न्यूज़ :

Kanpur Dehat Road Accident: कार के गहरे नाले में गिरने से दो सगे भाइयों सहित छह लोगों की मौत, भिंड में ‘तिलक’ समारोह में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2024 13:42 IST

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने कहा, ‘‘तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और गहरे नाले में गिर गई।’’

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने विकास (40), उसके बड़े भाई संजू (45), खुशबू (17), गोलू (16), प्राची (12) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया।विराट और वैष्णवी नाम के दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से दो सगे भाइयों सहित छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जगन्नाथपुर गांव के पास हुई, जब एक कार में सवार आठ लोग मध्य प्रदेश के भिंड में एक ‘तिलक’ समारोह में भाग लेने के बाद जिले के पैतृक गांव मुर्रा डेरापुर लौट रहे थे। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने कहा, ‘‘तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और गहरे नाले में गिर गई।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास (40), उसके बड़े भाई संजू (45), खुशबू (17), गोलू (16), प्राची (12) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विराट और वैष्णवी नाम के दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। मूर्ति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाउत्तर प्रदेशकानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा