लाइव न्यूज़ :

कानपुर: जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं सुरेंद्र सिंह, 1 हफ्ते से गूगल पर सर्च कर रहे थे आत्महत्या के तरीके

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 7, 2018 10:02 IST

kanpur city SP Surendra Singh Health Updates:सुरेंद्र सिंह ने पारिवारिक कहल के चलते आत्महत्या की कोशिश की है। ऐसे में अब खबरों की मानें तो बीते 1 हफ्ते से वह गूगल पर आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के कानपुर के एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह ने पारिवारिक कहल के चलते बुधवार को जहर खाकर खुदकुशी का प्रयास किया था। एसपी सुरेंद्र कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद से उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। खबरों की मानें तो डॉक्टरों के अभी भी उनकी स्थिति गंभीर बताई है। एसपी के दिल, फेफड़े और गुर्दे को बचाने की कोशिश की जा रही है। 

अस्पताल प्रशासन की मानें तो स्थिति को सुधरने में कम से कम 7 दिन का वक्त लग सकता है। सुरेंद्र सिंह को बचाने के लिए डॉक्टर हर तरह का जोर लगा रहे हैं। एसपी के इलाज के लिए मुंबई से डॉक्टरों की टीम पहुंची है। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो सुरेंद्र की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है।  

गूगल पर सर्च किए मरने के तरीके

जैसा कि सभी को पता है सुरेंद्र सिंह ने पारिवारिक कहल के चलते आत्महत्या की कोशिश की है। ऐसे में अब खबरों की मानें तो बीते 1 हफ्ते से वह गूगल पर आत्महत्या के तरीकों को सर्च कर रहे थे। सुरेंद्र ने कई तरह से आत्महत्या के तरीके सर्च किए जिसमें उन्होंने ब्लेड से नस काटने और जहर खाकर जान देने पर फोकस किया। ज्यादा दर्द न हो और किसी को पता नहीं चले इसलिए अंत में जहर खाकर जान देने का निर्णय लिया। 

जांच से साफ हुआ है कि उन्होंने गूगल पर अंग्रेजी में तरीके सर्च किए थे। उन्होंने कई तरीकों के बारे में गूगल पर पढ़ा और वीडियो देखा।इसके बाद ब्लेड से शरीर की नस काटकर और जहर खाकर आत्महत्या के तरीके को चुना। अब खबरों की मानें तो एक सितंबर को सुरेंद्र सिंह ने अधीनस्थ कर्मचारी से घर में चूहे और सांप होने की बात कहकर सल्फास मंगाकर रख ली थी। चार सितंबर को पत्नी से विवाद के बाद सल्फास खा लिया था। 

मिला था सुसाइड नोट

जिसके बाद टीम ने एसपी सिटी सुरेंद्र सिंह के बेडरूम में पड़ी उल्टी के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कुछ साक्ष्य जुटाने के बाद टीम ने एसपी के बेडरूम को सील कर दिया है। साथ ही उनको वहां से एक खत में प्राप्त हुआ है। फोरेंसिक टीम को घर से कागज के टुकड़े बरामद हुए। इससे जोड़कर देखा गया तो सुसाइड नोट निकला। खबर के अनुसार खत में लिखा है कि मेरे जहर खाने के पीछे किसी का दोष नही है। रोज-रोज के छोटी-छोटी बातों को लेकर घरेलू झगड़ों से परेशान होकर यह कदम उठा रहा हूं। सात लाइन के लिखे पत्र में लिखा है कि रवीना आई लव यू । खत को हांलाकि कि सार्वजनिक नहीं किया गया है। लेकिन इससे इतना तो साफ हो गया है कि सुसाइड के पीछे पारिवारिक कहल है। 

टॅग्स :कानपुरआत्मघाती हमलाउत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह