लाइव न्यूज़ :

कानपुर मुठभेड़: चौबेपुर के SO विनय तिवारी सस्पेंड, विकास दुबे को सूचना देने के आरोप, कॉल डिटेल से कई खुलासे

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 4, 2020 14:33 IST

कानपुर शूटआउट के पीछे पुलिस विभाग के भेदिए की गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। इस माममे में पुलिस चौबेपुर के एसओ (SO) विनय तिवारी सहित एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड से भी पूछताछ कर रही है। विकास दुबे के फोन की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानपुर के बिक्ररू गांव में 8 पुलिसकर्मियों के शहीद होने के मामले में एसटीएफ ने 12 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे की कॉल डिटेल में कई पुलिस वालों के नंबर मिले हैं। मुठभेड़ की रात तक 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे की कई बार बातचीत हुई।पुलिस ने विकास दुबे का सुराग देने वाले को 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

कानपुर: कानपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस ने चौबेपुर के एसओ (SO) विनय तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। यूपी एसटीएफ (STF)विनय तिवारी से पूछताछ कर रही है। एसओ विनय तिवारी पर मुखबिरी करने का शक है। इधर कानपुर एनकाउंटर (kanpur Encounter) का मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने JCB मशीन लगाकर विकास दुबे के घर को गिरा दिया है। ये वही घर है जहां से विकास दुबे ने उत्तर प्रदेश की पुलिस पर फायरिंग की थी। विकास दुबे का ये घर कानपुर के चौबेपुर थाने के अंतर्गत बिकरू गांव में है। कानपुर शूटआउट में पुलिस उपाधीक्षक सहित 8 सिपाही शहीद हो गए हैं। 

विकास दुबे के फोन की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसवालों के नंबर भी सामने आए हैं। जिन्होंने पिछले 24 घंटे के भीतर विकास दुबे से बात की थी। पुलिस ने इसी शक में चौबेपुर के एसओ (SO) विनय तिवारी को सस्पेंड किया है। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इस मामले में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड से भी पूछताछ कर रही है। 

कानपुर के बिकरू गांव में घटनास्थल पर पुलिस (तस्वीर ट्विटर)

चौबेपुर के SO विनय तिवारी से हो रही है पूछताछ, आखिर क्यों रह गए जेसीबी के पीछे

बिकरू गांव जहां, छापेमारी हुई वह चौबेपुर थानाक्षेत्र में आता है। पुलिस की टीम जब वहां हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए जा रही थी तो एसओ चौबेपुर विनय तिवारी जेसीबी के पीछे रह गए। जो विकास दुबे के घर से कुछ दूर पुलिस को रोकने के लिए लगाई गई थी। जबकि थानाक्षेत्र उनका था, इलाके में लगाए गए बीट कांस्टेबल उन्हें रिपोर्ट करते थे। गांव की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी उन्हें ज्यादा जानकारी थी। उसके बाद भी वह आगे नहीं बढ़े। इसी मामले में एसटीएफ के अधिकारियों ने एसओ चौबेपुर से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। 

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे (फाइल फोटो)

तगड़ा नेटववर्क निकला हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का 

कानपुर शूटआउट की घटना पर नजर डाली जाए तो ऐसा लगता है कि पुलिस से ज्यादा तगड़ा नेटववर्क हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का निकला। बताया जा रहा है कि विकास दुबे को विभाग के किसी कर्मी ने ही पुलिस दबिश की पूरी सूचना दे दी थी। उसे यह तक बता दिया गया था कि कितने थाने की फोर्स आ रही है...कितनी पुलिस होगी। क्या समय होगा...सबकुछ। 

जानें कानपुर शूटआउट में क्या हुआ? 

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की एक टीम पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथ अन्य अपराधियों ने हमला किया। जिसमें 3 जुलाई तड़के पुलिस उपाधीक्षक सहित उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। आठ पुलिस कर्मी घायल हैं, जबकि दो अपराधी भी इस दौरान मारे गए।

कानपुर शूटआउट घटना स्थल पर यूपी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दो और तीन जुलाई की मध्य रात्रि को चौबेपुर पुलिस थाने के अंतर्गत बिकरू गांव में पुलिस की टीम आदतन अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने जा रही था। उसी दौरान मुठभेड़ हो गई। जैसे ही पुलिस का एक दल अपराधी के ठिकाने के पास पहुंचने ही वाला था। उसी दौरान एक इमारत की छत से पुलिस दल पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई जिसमें पुलिस उपाधीक्षक एस पी देवेंद्र मिश्रा, तीन उप निरीक्षक और चार कॉन्स्टेबल मारे गए। ये सब इतनी जल्दीबाजी में हुआ कि पुलिस को संभलने का मौक नहीं मिला। एसओ बिठूर समेत 6 पुलिसकर्मी और एक आम नागरिक गंभीर रूप से घायल है। सभी घायलों को गंभीर हालत में रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बिल्हौर के क्षेत्राधिकारी डिप्टी एसपी देवेंद्र मिश्रा (54), थानाध्यक्ष शिवराजपुर महेश कुमार यादव (42), सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह (32), सब इंस्पेक्टर नेबू लाल (48), कांस्टेबिल जितेंद्र पाल (26), सुल्तान सिंह (35), बबलू कुमार (23) और राहुल कुमार (24) शामिल हैं।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!