लाइव न्यूज़ :

कन्नूरः छात्र के गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला?, गर्म लोहे से दागा, मदरसा शिक्षक उमर अशरफी पर लगे कई आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 9, 2024 21:20 IST

आरोपी शिक्षक राज्य से फरार हो गया था तथा वह कर्नाटक और तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देउमर अशरफी पर यह भी आरोप है कि छात्र के गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला।आज्ञा की कथित तौर पर अवहेलना किये जाने पर यह कृत्य किया। पुलिस को देखकर अशरफी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

कन्नूरः केरल के कन्नूर जिले में एक छात्र को लोहे की वस्तु से कथित तौर पर दागने को लेकर एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी मलप्पुरम जिला स्थित तनूर के रहने वाले उमर अशरफी पर यह भी आरोप है कि उसने छात्र के गुप्तांग में मिर्च पाउडर डाला।

पुलिस ने बताया कि मदरसा शिक्षक ने उसकी आज्ञा की कथित तौर पर अवहेलना किये जाने पर यह कृत्य किया। हाल में, इस संबंध में छात्र द्वारा पुलिस में शिकायत दायर किये जाने के बाद आरोपी शिक्षक राज्य से फरार हो गया था तथा वह कर्नाटक और तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।

पुलिस को बृहस्पतिवार को यह गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शिक्षक तमिलनाडु के कोयंबटूर से अपने गृह जिले में आ रहा है, जिसके बाद एक टीम तनूर पहुंची और उसके आने का इंतजार किया। हालांकि, पुलिस को देखकर अशरफी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

कन्नवम पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अशरफी को यहां एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज