लाइव न्यूज़ :

कार में आग लगी, झुलसकर गर्भवती महिला और पति की दर्दनाक मौत, बच्चे समेत पीछे की सीट पर बैठे चार लोगों को ऐसी बची जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 17:03 IST

महिला को प्रसव पीड़ा की होने पर अस्पताल ले जाने के दौरान हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही दमकल व बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग को पूरी तरह से बुझाकर प्रजीत व रीशा को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे।आग लगने पर बच्चे समेत पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाहर निकलने में सफल रहे।

कन्नूरः केरल के कन्नूर जिले के सरकारी अस्पताल के पास बृहस्पतिवार को एक कार में आग लग गई, जिसमें झुलसकर एक गर्भवती महिला और उसके पति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, पीड़ितों की पहचान जिले के कुट्टीअत्तूर निवासी प्रजीत (35) और उसकी पत्नी रीशा (26) के रूप में हुई है।

 

 

महिला को प्रसव पीड़ा की होने पर अस्पताल ले जाने के दौरान हादसा हुआ। अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही दमकल व बचाव अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग को पूरी तरह से बुझाकर प्रजीत व रीशा को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि कार में छह लोग सवार थे।

वाहन में आग लगने पर बच्चे समेत पीछे की सीट पर बैठे चार लोग बाहर निकलने में सफल रहे। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद कन्नूर सिटी पुलिस आयुक्त अजित कुमार ने पत्रकारों को बताया , ‘‘ बाकी लोगों को कोई चोट नहीं आई है। अस्पताल में उनकी जांच की जा रही है।’’

एक चश्मदीद ने कहा, ‘‘हम उस समय पूरी तरह से असहाय थे क्योंकि कार का आगे का हिस्सा तुरंत आग की चपेट में आ गया। हम उन्हें बचाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए क्योंकि हमें लग रहा था कि कार के तेल के टैंक में किसी भी समय विस्फोट हो सकता है।’’ उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा।

नोएडा में तीन लोगों ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में तीन लोगों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या कर ली। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया की तीनों की पहचान अजय ऊर्फ मागली (22), किशन (26) और विजय (55) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि तीनों नोएडा के अलग अलग इलाकों के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि हल्दीराम कंपनी में चालक के तौर पर काम करने वाले अजय ने आज सुबह अज्ञात कारणों से कंपनी के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । उन्होंने बताया कि परथला गांव में रहने वाले किशन ने मानसिक तनाव के चलते जबकि साईं कॉलोनी में रहने वाले विजय ने आर्थिक परेशानी के कारण यह कदम उठाया है । उन्होंने बताया कि पुलिस सभी मामलों की पड़ताल कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीAAGकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा