लाइव न्यूज़ :

कन्नौजः ससुराल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, खून से लथपथ पत्नी की लाश कमरे से बरामद, तीन वर्षीय पुत्र नींद से जगा और मां को जगाने का प्रयास किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 19:59 IST

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि दोनों की मृत्यु कैसे हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगांव के लोग भीतर पहुंचे तो घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।15 दिन पूर्व आरती का भाई अपनी बहन को गांव बुला लाया था। गत 22 जून को शक्ति अपनी पत्‍नी आरती व अपने पुत्र को बुलाने ठठिया के श्रीनगर गांव में आया हुआ था।

कन्नौजः कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल में रह रहे एक युवक का शव आंगन में नीम के पेड़ से लटका मिला, जबकि खून से लथपथ उसकी पत्नी की लाश कमरे से बरामद हुई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में रविवार सुबह की सुबह इस घटना की जानकारी तब हुई जब दंपति का तीन वर्षीय पुत्र सुबह नींद से जगा और उसने अपनी मां को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठी तो रोते हुए बाहर आया। इसके बाद गांव के लोग भीतर पहुंचे तो घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ अरविन्द कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि दोनों की मृत्यु कैसे हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी रामस्वरूप ने लगभग छह वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र के गांव सुगंध नगर निवासी शक्ति सिंह के साथ की थी।

शादी के बाद से ही पत्नी आरती और शक्ति के बीच मनमुटाव रहने लगा, जिसके कारण 15 दिन पूर्व आरती का भाई अपनी बहन को गांव बुला लाया था। गत 22 जून को शक्ति अपनी पत्‍नी आरती व अपने पुत्र को बुलाने ठठिया के श्रीनगर गांव में आया हुआ था। वह गांव में ही रुका हुआ था।

ससुराल के लोगों ने गांव के बाहर बने मकान में रहने के लिए जगह दी थी और शक्ति अपनी पत्नी आरती और पुत्र शिवा के साथ रह रहा था। रविवार की सुबह जब तीन वर्षीय पुत्र शिवा की नींद खुली तो वह मां को उठाने गया। जब मां नहीं उठी, तो वह बाहर आकर जोर से रोने लगा। तब तक आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। लोग जब घर के भीतर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर हतप्रभ रह गए।

कमरे में खून से लथपथ आरती का शव पड़ा था, जबकि आंगन में खड़े नीम के पेड़ से लगे फंदे में शक्ति का शव लटका था। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे और प्रियंका बाजपेई मौके पर पहुंचे।

आरती की मां सुनीता ने बताया कि आरती और शक्ति के बीच मनमुटाव था और कभी-कभी मारपीट भी हो जाती थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पहले शक्ति ने अपनी पत्नी आरती को मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली