लाइव न्यूज़ :

कन्नौजः भाई मेरे खेत से मिट्टी मत निकालो, दिव्यांग उमेश चंद्र ने रोकी तो अमन और पवन ने सरिया से पीट-पीटकर हत्या की, भागवत कथा में चिमटा बजाने का काम करता था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2025 21:43 IST

परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउमेश को यह बात पता चली तो उसने मिट्टी ले जाने से रोक दिया।अमन और पवन ने दिव्यांग उमेश को घेरकर सरिया से उसकी पिटाई कर दी।मृतक दिव्यांग उमेश चंद्र भागवत कथा में चिमटा बजाने का काम करता था।

कन्नौजः कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर खेत से मिट्टी ले जाने से रोकने पर दो दबंगों ने एक दिव्यांग युवक की सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अजय कुमार ने बताया कि दिव्यांग उमेश चंद्र (25) पर अमन और पवन ने सरिया से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना तालग्राम के मायापुरवा गांव में अमन और पवन दिव्यांग उमेश चंद्र (25) के खेत से सोमवार सुबह मिट्टी उठवाने लगे, लेकिन जब उमेश को यह बात पता चली तो उसने मिट्टी ले जाने से रोक दिया। इसके बाद वह शिकायत करने अमन और पवन के घर पहुंचा, जहां मिट्टी नहीं देने से पहले से ही नाराज बैठे अमन और पवन ने दिव्यांग उमेश को घेरकर सरिया से उसकी पिटाई कर दी।

 उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर चले गए। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। गंभीर रूप से घायल उमेश को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दिव्यांग उमेश चंद्र भागवत कथा में चिमटा बजाने का काम करता था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना को लेकर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्‍व की सरकार को घेरा है।

सोशल मीडिया मंच 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने कहा,''योगीराज में अपराध ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। कन्नौज में एक दबंग ने दिव्यांग की उसके घर के सामने ही सरिया से पीटकर हत्या कर दी। मुख्यमंत्री जी.. हत्या, लूट, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध आपकी सरकार की पहचान बन चुके हैं। आखिर कब तक जनता अपनी जान देकर इस सरकार की नाकामी का खामियाजा भुगतती रहेगी?''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली