लाइव न्यूज़ :

Kannada Actor Ranya Rao: बॉडी में टेप बांधकर लाती थी सोना, 14.2 किग्रा जब्त?, आईपीएस पिता रामचंद्र राव बोले- 4 माह पहले हुई थी शादी, हमें कोई लेना-देना नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 21:31 IST

Kannada Actor Ranya Rao: पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देKannada Actor Ranya Rao: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। Kannada Actor Ranya Rao: अनुमानित मूल्य 12.56 करोड़ रुपये है। Kannada Actor Ranya Rao: हर ट्रिप के लिए 1300000 रुपये मिलते थे। 

Kannada Actor Ranya Rao:कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के पास से 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ें जब्त की गई हैं, जिनका अनुमानित मूल्य 12.56 करोड़ रुपये है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बुधवार को यह जानकारी दी। अभिनेत्री बॉडी में टेप बांधकर लाती थी और हर ट्रिप के लिए 1300000 रुपये मिलते थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री रान्या राव भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं।

उन्होंने बताया कि रामचंद्र राव वर्तमान में ‘कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड’ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पद पर हैं। मामले में, कुल 17.29 करोड़ रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य चीजें भी शामिल हैं।

डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, 14.2 किग्रा सोने की यह खेप हाल के दिनों में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हुई सबसे बड़ी जब्तियों में से एक है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि डीआरआई ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक यात्री के पास से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की विदेशी छड़ें जब्त कीं।

बयान में कहा गया है, "खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए डीआरआई अधिकारियों ने 33 वर्षीय एक भारतीय महिला यात्री को रोका, जो तीन मार्च को एमीरेट्स (एयरलाइंस) की एक उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। जांच करने पर, उनके पास 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें पाई गईं, जिन्हें छिपा कर रखा हुआ था।"

राजस्व खुफिया निदेशालय, वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है। मंत्रालय के अनुसार, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई। बयान में कहा गया है, "इस कार्रवाई के बाद, डीआरआई अधिकारियों ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके (कन्नड अभिनेत्री के) आवास में तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती हैं।

तलाशी में 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये नकद जब्त किये गए।" मंत्रालय ने कहा कि महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के संबद्ध प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि वह कन्नड़ अभिनेत्री द्वारा सोने की तस्करी के मामले पर टिप्पणी नहीं कर सकते, जब तक कि राजस्व खुफिया निदेशालय जांच पूरी नहीं कर लेता। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "जांच जारी है।

डीआरआई मामले को देख रहा है और जब तक वे पूरी जानकारी नहीं देते, मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। पहले उन्हें अपनी जांच पूरी कर लेने दीजिए। मैंने अपने विभाग से इसकी जांच करने को कहा है और वे कुछ जानकारी जुटाएंगे।" वहीं, अभिनेत्री के सौतेले पिता राव ने संवाददाताओं से कहा कि कानून अपना काम करेगा।

उनके अनुसार, रान्या की शादी महज चार महीने पहले हुई थी और तब से वह उनसे मिलने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें रान्या और उनके पति के कारोबारी लेन-देन के बारे में कोई जानकारी नहीं है तथा इस खबर से उन्हें बहुत बड़ा सदमा लगा है और निराशा हुई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुIPSहिन्दी सिनेमा समाचारदुबईकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा