लाइव न्यूज़ :

"कंझावला मामला: हादसे से पहले नशे की हालत में थी महिला, स्कूटी चलाने पर दे रही थी जोर," उसके साथ सवार सहेली ने बताया

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2023 21:09 IST

हादसे का जिक्र करते हुए मृतिका की दोस्त ने बताया कि कार से टकराने के बाद वह कार के नीचे आ गई, उसके साथ घिसटती चली गई। मैं डर गई और वहां से चली गई, किसी से कुछ नहीं बताया।

Open in App
ठळक मुद्देनिधि ने बताया कि वह (मृतिका) नशे की हालत में थी लेकिन दोपहिया वाहन चलाने पर जोर दे रही थीवह इस हादसे की चश्मदीद हैं और हादसे के वक्त मृतिका के साथ स्कूटी पर सवार थीडीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंझावला मामले में टीवी पर दिखाए जा रहे "घटिया बयानों" की निंदा की

नई दिल्ली: कंझावला हादसे में लड़की के साथ स्कूटी पर सवार उसकी सहेली निधि ने मीडिया के सामने आकर उस हादसे के बारे में बताया है। वह इस हादसे की चश्मदीद हैं। निधि ने बताया कि वह (मृतिका) नशे की हालत में थी लेकिन दोपहिया वाहन चलाने पर जोर दे रही थी। हादसे का जिक्र करते हुए मृतिका की दोस्त ने बताया कि कार से टकराने के बाद वह कार के नीचे आ गई, उसके साथ घिसटती चली गई। मैं डर गई और वहां से चली गई, किसी से कुछ नहीं बताया।

उसने बताया कि हादसे के बाद जब लड़की गाड़ी के नीचे फंस गई थी तो वो चिल्लाती रही बचाओ...बचाओ लेकिन कार वाले उसे घसीटते रहे। उसने ये भी बताया कि गाड़ी में कोई म्यूजिक नहीं चल रहा था। बता दें कि इस केस में पकड़े गए पांचों आरोपियों ने अपने बयान में कहा था कि हादसे के वक्त वो शराब के नशे में थे और कार में तेज म्यूजिक चल रहा था, जिसके कारण उन्हें किसी तरह की आवाज नहीं आई।  

उधर, दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंझावला मामले में टीवी पर दिखाए जा रहे "घटिया बयानों" की मंगलवार को निंदा की और लोगों से कहा कि वे पीड़िता को बदनाम करना बंद करें। कंझावला में 20 वर्षीय अंजली सिंह की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और उसे शहर की सड़कों पर करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई।

रविवार को हुई इस घटना में युवती की मौत हो गई थी। इस मामले में गिरफ्तार पांच लोगों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सुबह से होटल मालिक के घटिया बयान टीवी चैनल पर दिखाए जा रहे हैं, वो कह रहा है लड़कियों ने शराब पी थी, झगड़ा कर रही थीं और मैंने उन्हें बाहर निकाल दिया। अगर लड़कियां नशा करके झगड़ा कर रही थीं तो पुलिस बुलाते, देर रात में उन्हें होटल से क्यूं निकाला? नशे का क्या सबूत है? पीड़िता को बदनाम करना बंद करें।’’ 

(इनपुट एजेंसी के साथ)

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?