Kanjhawala Case: होटल में मृतका और उसकी सहेली के बीच हुआ था झगड़ा, हादसे के बाद छोड़कर भाग गई, कई लड़के हिरासत में लिए गए

By अनिल शर्मा | Updated: January 3, 2023 14:00 IST2023-01-03T13:21:07+5:302023-01-03T14:00:54+5:30

दिल्ली पुलिस ने बताया कि है कि हादसे के वक्त मृतका स्कूटी पर अकेले नहीं थी बल्कि उसके साथ उसकी सहेली भी मौजूद थी जो डर के कारण मौके से भाग गई थी। दोनों एक होटल से नए साल की पार्टी कर घर लौट रही थीं। 

Kanjhawala case There was a fight between the deceased and her friend in the hotel police arrest boys | Kanjhawala Case: होटल में मृतका और उसकी सहेली के बीच हुआ था झगड़ा, हादसे के बाद छोड़कर भाग गई, कई लड़के हिरासत में लिए गए

Kanjhawala Case: होटल में मृतका और उसकी सहेली के बीच हुआ था झगड़ा, हादसे के बाद छोड़कर भाग गई, कई लड़के हिरासत में लिए गए

Highlightsहोटल मैनेजर का भी बयान सामने आया है जहां से मृतका और उसकी दोस्त निकले थेहोटले मैनेजर ने बताया कि मृतका और उसकी सहेली के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो होटल में उनके साथ देखे गए थे।

नयी दिल्लीः यहां कंझावला में रविवार को हुई घटना की जांच दिल्ली पुलिस ने तेज कर दी है। मंगलवार को घटना से संबंधित कई लोगों से पूछताछ की गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि है कि हादसे के वक्त मृतका स्कूटी पर अकेले नहीं थी बल्कि उसके साथ उसकी सहेली भी मौजूद थी जो डर के कारण मौके से भाग गई थी। दोनों एक होटल से नए साल की पार्टी कर घर लौट रही थीं। 

वहीं इस बीच होटल मैनेजर का भी बयान सामने आया है जहां से मृतका और उसकी दोस्त निकले थे। होटले मैनेजर ने बताया कि मृतका और उसकी सहेली के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। होटल मैनेजर ने बताया, वो दोनों (मृतका और उसकी सहेली) बहस कर रही थीं तब नाइट वाले मैनेजर ने उनको कहा कि लड़ो मत फिर वो नीचे जाकर लड़ने लगीं। उसने आगे बताया कि नीचे जब वो लड़ रही थीं तो आस-पड़ोस वालों ने भी उन्हें रोका जिसके बाद वो स्कूटी पर बैठकर चली गईं।

पुलिस के मुताबिक, युवती की सहेली को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो एक होटल में लड़कियों के साथ देखे गए थे। लड़कों का अलग कमरा बुक था और होटल स्टाफ ने उन्हें लड़की से बात करते देखा था। दिल्ली पुलिस ने होटल का सीसीटीव फुटेज हासिल किया है जिसमें दोनों मृतका और उसकी सहेली को बहस करते और फिर साथ में बैठकर निकलते देखा जा सकता है।

दिल्ली पुलिस की विशेष सीपी शालिनी सिंह ने 20 वर्षीय महिला की मौत की जांच के सिलसिले में मंगलवार तड़के जनौती गांव का दौरा किया, जहां युवती को करीब 12 किलोमीटर तक कार से घसीटा गया था।  दिल्ली के स्पेशल CP लॉ एंड ऑर्डर, सागर प्रीत हुड्डा ने मंगलवार केस को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि मृतका की सहेली के मुताबिक घटना के समय वो थी और उसे कोई चोट नहीं आई थी और वो उठ कर वहां से चली गई थी। अब हमारे पास एक चश्मदीद है।

सागर ने बताया कि वे पुलिस का सहयोग कर रही है। उसका बयान लिया जा रहा है। ये आरोपियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जांच जारी है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जांच पूरी कर लेगी। अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Web Title: Kanjhawala case There was a fight between the deceased and her friend in the hotel police arrest boys

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे