लाइव न्यूज़ :

बेगूसराय में कन्हैया कुमार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2018 18:11 IST

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाने में ये मुकदमा कन्हैया और बजरंग दल समर्थकों के बीच मंगलवार शाम हुई हिंसक झडप के बाद दर्ज कराया गया। कन्हैया कुमार पर हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने का आरोप है। 

Open in App

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले ही पटना एम्स में डॉक्टरों से बदसलूकी के आरोप के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी और अब उनके गृह जिले बेगूसराय में उनपर हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने का मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाने में ये मुकदमा कन्हैया और बजरंग दल समर्थकों के बीच मंगलवार शाम हुई हिंसक झडप के बाद दर्ज कराया गया। कन्हैया कुमार पर हत्या के प्रयास और दंगा फैलाने का आरोप है। 

आईपीसी की धारा 307 के तहत कन्हैया पर एफआईआर दर्ज की गई है, अब पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर सकती है। दरअसल, कन्हैया अपने समर्थकों के साथ मंसूरचक में सभा कर वापस लौट रहे थे। तभी भगवानपुर के दहिया के पास बजरंग दल के कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के काफिले का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जबर्दस्त झडप हो गई। 

इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। वहीं, कन्हैया कुमार के काफिले की कई गाड़ियों के शीशे तोड दिए गए थे। कन्हैया के खिलाफ मुकदमा बजरंग दल के संयोजक शुभम भारद्वाज की तरफ से दर्ज कराया गया है। जिसमे कहा गया है कि संगठन के कार्यकर्ता सानू पर कन्हैया समर्थकों ने जानलेवा हमला किया। सानू के सिर में चोट लगी थी। भगवानपुर थाने के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि कन्हैया के खिलाफ धारा 307 के तहत दर्ज मुकदमा गैर जमानती है, इसलिए उन्हें सरेंडर करना होगा या पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

यहां उल्लेखनीय है कि कन्हैया कुमार बेगूसराय से 2019 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी हो सकते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की राज्य ईकाई इसका ऐलान पहले ही कर चुकी है।

 दो दिन पहले ही कन्हैया कुमार पर पटना एम्स के डॉक्टरों ने बदसलूकी का आरोप लगाया था। वहां एआईएसएफ के नेता सुशील को देखने पहुंचे कन्हैया समर्थकों और गार्डों के बीच हाथापाई हो गई थी। एम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर अश्विनी पांडे ने कन्हैया और उनके समर्थकों के खिलाफ फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज कराया है। 

वहीं, इस घटना को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा है कि मैं भाजपा और उनसे जुडे लोगों से साफ-साफ कहना चाहता हूं कि आपने गौरी लंकेश की भी हत्या कर दी और तमाम तरह के लोगों पर हमला करवा रहे हैं, लेकिन मैं आपसे घबराने वाला नहीं हूं। हम अपने हक और अधिकार के लिए जरूर लडेंगे।

टॅग्स :कन्हैया कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट