लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: पत्नी बोलीं, 'योगी सरकार के 15 लाख रुपये तब तक रखूंगी, जब तक एक बीजेपी नेता की हत्या नहीं कर दी जाती'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 10:07 IST

हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने SIT की जगह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं SIT जांच से संतुष्ट नहीं हूं और अब एनआईए से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग करती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। तिवारी (45) की 18 अक्टूबर को नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र के खुर्शेदबाग में उनके आवास पर बने कार्यालय में हत्या कर दी गयी थी।

हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण तिवारी ने एसआईटी जांच से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने इस मामले में अब एनआईए जांच की मांग की है। आईएएनएस एजेंसी में छपी एक खबर के मुताबिक कलमेश तिवारी की पत्नी ने कहा कि मैं सरकार द्वारा दिये गए 15 लाख रुपये तब तक अपने पास रखूंगी, जब तक एक बीजेपी नेता की हत्या नहीं हो जाती है। उन्होंने कहा कि तब इसमें बराबर राशि मिलाते हुए 30 लाख रुपये शोकाकुल परिवार को दूंगी। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू संगठन के नेता कमलेश तिवारी की पत्नी को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक किरण तिवारी ने SIT की जगह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मैं SIT जांच से संतुष्ट नहीं हूं और अब एनआईए से पूरे मामले की जांच करवाने की मांग करती हूं।

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि तिवारी (45) की 18 अक्टूबर को नाका हिण्डोला थाना क्षेत्र के खुर्शेदबाग में उनके आवास पर बने कार्यालय में हत्या कर दी गयी थी। कमलेश तिवारी के कथित दोनों हत्यारों ने तिवारी पर सिर्फ गोली ही नहीं चलायी बल्कि उन पर चाकू से लगातार कई वार भी किये थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तिवारी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शरीर में एक गोली लगी है और चाकू के 15 वार हैं। कमलेश के चेहरे पर एक गोली मारी गयी थी।

अधिकारी के मुताबिक कमलेश के चेहरे और गले पर चाकू के वार के कई निशान पाये गये। पुलिस ने अशफाक शेख (34) और मोइनुद्दीन (27) द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गयी पिस्तौल और चाकू बरामद कर लिया है। इस बीच कमलेश तिवारी की मां कुसुम तिवारी ने संवाददाताओं को बताया कि वह हत्यारों की गिरफ्तारी से खुश हैं और चाहती हैं कि उन्हें फांसी दी जाए। उन्होंने कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। तिवारी के बेटे सत्यम ने विशेष जांच दल :एसआईटी:, गुजरात और उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रशासन का धन्यवाद किया था। 

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने मंगलवार को तिवारी की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी सूरत के अशफाक शेख ओर मोइनुद्दीन पठान हैं । गुजरात एटीएस के उप महानिरीक्षक हिमांशु शुक्ला ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुजरात-राजस्थान सीमा पर शामलाजी के निकट से गिरफ्तार किया गया। वे मंगलवार की शाम गुजरात में घुसने वाले थे। गुजरात एटीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद दोनों हत्यारे नेपाल गये और शाहजहांपुर पहुंचने के बाद वहां से गुजरात की ओर बढ़े। हत्या के सिलसिले में छह लोगों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है, जिनमें से तीन सूरत के और एक महाराष्ट्र के नागपुर का है।

उत्तर प्रदेश पुलिस और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त अभियान में शुक्रवार को मामले के तीन संदिग्धों मौलाना मोहसिन शेख, फैजान और राशिद पठान को गिरफ्तार किया था। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम तिवारी की हत्या की आगे की जांच के लिए मंगलवार को सूरत पहुंच गयी है। एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को उन तीन लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था जिन्होंने तिवारी की हत्या की कथित साजिश रची थी।

टॅग्स :कमलेश तिवारीउत्तर प्रदेशएनआईएभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज