लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांडः परिजनों को मिलेगी सुरक्षा, आवास और शस्त्र लाइसेंस, सीएम योगी भी करेंगे मुलाकात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 14:35 IST

मुकेश मेश्राम ने कहा कि घर के बड़े बेटे को आत्मरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा। उनकी नौकरी की भी सिफारिश की जाएगी। उन्हें आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाएगी। कमेटी द्वारा जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कई खुलासे किए हैं।लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने सीतापुर में कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की।

लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने सीतापुर में कमलेश तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिजनों की मांग पर विचार किया जा रहा है। उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। मुख्यमंत्री के साथ उनकी मुलाकात तय हो गई है। हम उन्हें सरकारी आवास का सुझाव दे रहे हैं। 

मुकेश मेश्राम ने कहा कि घर के बड़े बेटे को आत्मरक्षा के लिए एक शस्त्र लाइसेंस दिया जाएगा। उनकी नौकरी की भी सिफारिश की जाएगी। उन्हें आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जाएगी। कमेटी द्वारा जांच की जा रही है।

कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कई खुलासे किए हैं। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस घटना का किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि हत्या के तार गुजरात से जुड़े हुए हैं। 

इस मामले में कई जगह छापेमारी की गई और कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अगर जरूरत पड़ी तो इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि हत्या के पीछे मुख्य वजह 2015 का भड़काऊ भाषण था।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की सरेआम हत्या से सूबे में तनाव का माहौल है। फिलहाल यूपी सरकार ने एस के भगत की अगुवाई में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह