लाइव न्यूज़ :

कल्पेश याग्निक आत्महत्या कांड मामले में गिरफ्तार सलोनी अरोरा की पुलिस रिमांड बढ़ी

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 9, 2018 18:27 IST

एमआईजी थाना प्रभारी तहज़ीब काजी ने बताया कि 9 अगस्त तक की रिमान्ड पुलिस को कोर्ट से मिली थी। गुरुवार की शाम को पुलिस सलोनी अरोरा को लेकर कोर्ट पहुंची और फिर से उसका रिमांड मांगा। 

Open in App

इंदौर, 09 अगस्त: कल्पेश याग्निक आत्महत्या कांड में आरोपी सलोनी अरोरा की रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब 12 अगस्त तक की पुलिस रिमांड मिली है। इससे पहले पुलिस को 9 अगस्त तक की रिमांड मिली थी। वहीं पुलिस उसे मुम्बई ले जाकर लेपटॉप और पेन ड्राईव जब्त किया है, जिसमें उसने ऑडियो क्लिपिंग रख रखी है।

एमआईजी थाना प्रभारी तहज़ीब काजी ने बताया कि 9 अगस्त तक की रिमान्ड पुलिस को कोर्ट से मिली थी। गुरुवार की शाम को पुलिस सलोनी अरोरा को लेकर कोर्ट पहुंची और फिर से उसका रिमांड मांगा। 

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि जिस मोबाइल से अरोरा कल्पेश को फोन लगती थी और ऑडियों टेप करती थी। वह उसने तोड़कर फेंकना बताया है। साथ ही उसका डेटा लेपटॉप और एक पेन ड्राइव में सुरक्षित रखने की बात कही थी। उसे मुम्बई जा कर पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब डेटा चेक करना है। साथ ही टूटे हुए मोबाइल को भी जब्त किया जाना है। इसलिए रिमांड पुलिस ने कोर्ट से मांगी। कोर्ट ने 12 अगस्त तक का रिमांड पुलिस को दिया है।

सलोनी के उपर इन्दौर पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार और सम्पादक कल्पेश याग्निक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, ब्लैकमेल करने सहित आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अरोरा को मुम्बई से गिरफ्तार किया था।हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना