लाइव न्यूज़ :

बीमे का पैसा पाने के लिए कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला 

By भाषा | Updated: July 5, 2019 18:41 IST

पुलिस प्रवक्ता नबीन कर्की ने बताया कि सिराहा जिले की नगरपालिका के मौलापुर इलाके के निवासी राम किशोर यादव (39) ने सोमवार को रिश्तों को तार तार करते हुये अपनी चार साल की बेटी लक्ष्मी की पूरी निर्ममता से गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची का शव अगली सुबह एक तालाब में तैरता पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार राम किशोर की सबसे छोटी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभु बैंक से 25 लाख रुपये का बीमा कराया गया था।पुलिस को जांच में पता चला कि वह बतौर प्रीमियम 1,75,000 रुपये की धनराशि भी जमा करवा चुका था।

नेपाल में एक ऐसे कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने बीमे की 25 लाख रुपये की धनराशि हासिल करने के लिए अपनी ही नाबालिग बेटी को गला दबा कर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता नबीन कर्की ने बताया कि सिराहा जिले की नगरपालिका के मौलापुर इलाके के निवासी राम किशोर यादव (39) ने सोमवार को रिश्तों को तार तार करते हुये अपनी चार साल की बेटी लक्ष्मी की पूरी निर्ममता से गला घोंटकर हत्या कर दी। बच्ची का शव अगली सुबह एक तालाब में तैरता पाया गया।

पुलिस के अनुसार राम किशोर की सबसे छोटी बेटी के बेहतर भविष्य के लिए प्रभु बैंक से 25 लाख रुपये का बीमा कराया गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह बतौर प्रीमियम 1,75,000 रुपये की धनराशि भी जमा करवा चुका था।

पुलिस ने बताया कि उसे कहीं से पता चला था कि अगर किसी बीमा धारक की मृत्यु पॉलिसी लेने के एक महीने के भीतर हो जाती है तो बीमा कंपनी बीमित राशि का दोगुना धन देती है। इस जानकारी ने उसे यह अपराध करने के लिए उकसा दिया। पुलिस को पता चला है कि वह कई बार दूसरे अपराधों के लिए पहले भी जेल जा चुका है। 

टॅग्स :नेपालक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO