लाइव न्यूज़ :

Kakinada: पढ़ाई में अव्वल नहीं आए तो क्या करेंगे?, 37 वर्षीय ओएनजीसी कर्मी और पिता चंद्र किशोर ने 7 और 6 साल के 2 बेटों को पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला, खुद दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 16:57 IST

Kakinada: वी. चंद्र किशोर की पत्नी रानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसके पति का शव शयनकक्ष में फंदे से लटका मिला जबकि बेटों के शव बाल्टी में मिले।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Kakinada:आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) के 37 वर्षीय कर्मी ने कथित तौर पर ‘खराब शैक्षणिक प्रदर्शन’ के कारण अपने दो बेटों की हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चों के पिता वी. चंद्र किशोर ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कथित तौर पर सात साल और छह साल के अपने दो बेटों को पानी की बाल्टी में डुबोकर मार डाला, क्योंकि वह उनके शैक्षणिक प्रदर्शन से निराश था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘किशोर ने अपने बेटों की हत्या उनके खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण की, क्योंकि उसे डर था कि अगर वे पढ़ाई में अव्वल नहीं आए तो उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में संघर्ष करना पड़ेगा और कष्ट सहना पड़ेगा। यह विचार सहन न कर पाने के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।’’ उन्होंने बताया कि एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है और उसकी पड़ताल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया गया है तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। किशोर की पत्नी रानी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसके पति का शव शयनकक्ष में फंदे से लटका मिला जबकि बेटों के शव बाल्टी में मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?