लाइव न्यूज़ :

प्रेम प्रस्ताव को ठुकराया, चाकू से गला काटा और खून से लथपथ छोड़ा, लोगों ने पेड़ से बांधकर पीटा, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 09:47 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को शीघ्रता से जांच पूरी कर आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि जीवी सूर्यनारायण (25) देवकी (22) का पीछा करता था।चाकू से देवकी का गला काट दिया और उसे खून से लथपथ वहीं छोड़ दिया।

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा जिले में 25 वर्षीय व्यक्ति ने एक युवती की गला काट कर हत्या कर दी क्योंकि उसने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। स्थानीय लोगों ने हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सौंपने से पहले उसकी पिटाई की।

 

मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना को गंभीरता से लिया और पुलिस को दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस को शीघ्रता से जांच पूरी कर आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया। पुलिस ने कहा कि जीवी सूर्यनारायण (25) देवकी (22) का पीछा करता था।

उसका दावा था कि वह उससे प्यार करता है। दोनों जिले के कुराड़ा गांव में अपने-अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। हाल में, सूर्यनारायण को गांव के बुजुर्गों और अन्य लोगों ने चेतावनी दी थी। शनिवार को जब देवकी अपने दोपहिया वाहन से कुरदा जा रही थी तब सूर्यनारायण काकीनाड़ा के पास रास्ते में घात लगाकर बैठा था।

उसने चाकू से देवकी का गला काट दिया और उसे खून से लथपथ वहीं छोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने सूर्यनारायण को एक पेड़ से बांध दिया और पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी पिटाई की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआंध्र प्रदेशहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली