कैमूरः वाराणसी से बुलवाया ₹50000 में शूटर?, 8 बच्चों की मां को कृष्णकांत पांडेय प्यार हो गया, पति बना रोड़ा और पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2025 17:03 IST2025-04-18T17:02:36+5:302025-04-18T17:03:35+5:30
बिहार के कैमूर में 8 बच्चों की मां के आशिक ने यूपी के मिर्जापुर और वाराणसी से ₹50000 में शूटर बुलाए थे। इस मामले में 2 से 3 अपराधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

सांकेतिक फोटो
कैमूरः बिहार में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग में पत्नी ने पति की हत्या करवा दी। दरअसल, 8 बच्चों की मां को गांव के ही कृष्णकांत पांडेय प्यार हो गया। फिर दोनों के बीच अवैध संबंध भी बन गया, जिनकी जानकारी उसके पति भोगा बिंद को भी हो गई थी। इस बात को लेकर पति लगातार पत्नी को फटकार लगाते हुए उसपर प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया था। इससे नाराज पत्नी प्रेमी से कहकर पति की हत्या करवा दी। मोहनिया के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नामजद आरोपी कृष्णकांत पांडेय ने 8 महीने पहले भी भोगा बिंद को गोली मारने का प्रयास किया था। लेकिन, तब भोगा बिंद ने पिस्तौल छीन कर रख लिया था।
बिहार के कैमूर में 8 बच्चों की मां के आशिक ने यूपी के मिर्जापुर और वाराणसी से ₹50000 में शूटर बुलाए थे। इस मामले में 2 से 3 अपराधियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। मृतक को 6 गोलियां मारी गई थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के पास से पिस्टल का मैगजीन बरामद हुआ है।
घटनास्थल से 6 खोखा भी मिले थे। 8 महीने पहले भी आरोपी ने हत्या का प्रयास किया था। मृतक भोगा बिंद की पत्नी और गिरफ्तार आरोपी कृष्णकांत पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय के बीच अवैध संबंध थे। प्रदीप कुमार ने बताया कि 14-15 अप्रैल की रात भोगा बिंद अपने सबमर्सिबल (चेंबर) पर सोए हुए थे, तभी 6 गोली मारकर हत्या कर दी गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद आरोपी कृष्णकांत पाण्डेय को को छापेमारी कर उसके घर से पकड़ा गया। उसके पास से पिस्तौल की मैगजीन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था यूपी से ₹50000 में शूटर बुलाकर हत्या करवाई है। मौके से एक मैगजीन, एक पिस्टल, 6 खोखा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।