लाइव न्यूज़ :

मृतका सुदीक्षा भाटी को न्यायः धरने पर बैठे सपा नेता अतुल प्रधान, संजय सिंह बोले-बेटियां, नेता, पत्रकार, वकील व मानवता सुरक्षित नहीं

By भाषा | Updated: August 12, 2020 13:42 IST

प्रधान ने कहा कि जब तक मृतका के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीबीए की छात्रा सुदीक्षा भाटी की जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार वालों को मुआवजा दिए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। कुछ अज्ञात लोगों ने उससे छेड़खानी की कोशिश की और उसका पीछा किया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।गांव डेयरी स्केनर की छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद उसके परिजन से मिलने पहुंचे सिंह ने मंगलवार रात को यह बातें कहीं।

नोएडाः समाजवादी पार्टी के नेता अतुल प्रधान ने मृतका सुदीक्षा भाटी के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और परिवार वालों को मुआवजा दिए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।

प्रधान पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डेरीस्कनर गांव में धरने पर बैठ हैं। प्रधान ने कहा कि जब तक मृतका के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि बीबीए की छात्रा सुदीक्षा भाटी की जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी।

सुदीक्षा के परिजन का आरोप है कि जब वह अपने मामा के घर जा रही थी तब कुछ अज्ञात लोगों ने उससे छेड़खानी की कोशिश की और उसका पीछा किया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है और यहां बेटियां, नेता, पत्रकार, वकील व मानवता सुरक्षित नहीं हैं।

गांव डेयरी स्केनर की छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद उसके परिजन से मिलने पहुंचे सिंह ने मंगलवार रात को यह बातें कहीं। सिंह ने कहा कि सुदीक्षा की मौत उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक कलंक है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का आलम यह है कि मनचले 3 किलोमीटर तक होनहार बेटी का पीछा करते रहे, जिसकी वजह से वह सड़क हादसे का शिकार हुई। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को पकड़ने के बजाय बुलंदशहर की पुलिस मृतका के परिजन पर गलत आरोप लगाने में जुट गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। यहां पर नेता, पत्रकार, वकील, बेटियां व समाज के संभ्रांत लोग सुरक्षित नहीं है। व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है। आप नेता ने मांग की है कि छात्रा के परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, तथा उनके परिवार के अन्य बच्चों को सरकार पढ़ाई की मुफ्त सुविधा दे। उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुदीक्षा के मामले की सुनवाई की जाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडायोगी आदित्यनाथआम आदमी पार्टीसमाजवादी पार्टीसंजय सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा