लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कनिष्ठ अभियंता ने चुराई भैंस, लोगों ने पीटा, पुलिस से क्लीन चिट

By भाषा | Updated: August 9, 2019 14:27 IST

पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 169 (सबूतों के अभाव में आरोपी की रिहाई) के तहत रिपोर्ट दाखिल की है। अदालत ने बाद में जेई अभिषेक कुमार को रिहा करने का आदेश दिया। कुमार को अल्मासपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ा था और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। चोरी गई भैंस भी बरामद कर ली गई थी।बहरहाल, जल निगम के अधकारियों ने आरोप लगाया कि कुमार पर पुलिस ने गलत मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक घर से भैंस चोरी के आरोप में गिरफ्तार उत्तर प्रदेश जल निगम के कनिष्ठ अभियंता (जेई)को क्लीन चिट दे दी। यह जानकारी शुक्रवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में सीआरपीसी की धारा 169 (सबूतों के अभाव में आरोपी की रिहाई) के तहत रिपोर्ट दाखिल की है। अदालत ने बाद में जेई अभिषेक कुमार को रिहा करने का आदेश दिया। कुमार को अल्मासपुर गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने पकड़ा था और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को गिरफ्तार किया गया था। चोरी गई भैंस भी बरामद कर ली गई थी। बहरहाल, जल निगम के अधकारियों ने आरोप लगाया कि कुमार पर पुलिस ने गलत मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने दावा किया कि मवेशी चोर भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के पहुंचने पर भाग गए। चूंकि कुमार वहां से गुजर रहे थे, ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर दी। 

उत्तर प्रदेश जल निगम के एक कनिष्ठ अभियंता को यहां एक मकान से भैंस चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि न्यू मंडी थाने के तहत अलमसपुर गांव के लोगों ने बुधवार को अभिषेक कुमार को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी की गई भैंस बरामद कर ली गई है। जल निगम के अधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक ‘‘झूठे मामले में’’ कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने दावा किया कि पशु चोर भैंस चुराने की कोशिश कर रहे थे लेकिन स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद वे भाग गए। कुमार पास से गुजर रहा था, इसलिए ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO