लाइव न्यूज़ :

पत्रकार ने इंडिगो फ्लाइट में जबरदस्ती खींची महिलाओं की फोटो, विमान के लैंड करते ही हुआ गिरफ्तार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 20, 2018 12:22 IST

पुलिस के अनुसार महिलाओं ने पत्रकार की हरकत पर आपत्ति जतायी और उससे तस्वीर डिलीट करने के लिए कहा।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई: दिल्ली के पत्रकार को दो महिलाओं के संग इंडिगो फ्लाइट में सेल्फी लेने के लिए हिरासत में लिया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में काम करने वाले पत्रकार ने दिल्ली आ रहे विमान में बिना अनुमति के महिलाओं के संग तस्वीर लेने की कोशिश की। पत्रकार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान के उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना मंगलवार रात की बतायी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार हिरासत में लिये गये पत्रकार ने अपनी सीट के पीछे बैठी दो महिलाओं के साथ सेल्फी लेनी की कोशिश की। यह घटना इंडिगो के विमान संख्या 6 ई 127 में हुई। 

पुलिस के अनुसार महिलाओं ने पत्रकार की हरकत पर आपत्ति जतायी और उससे तस्वीर डिलीट करने के लिए कहा।  पत्रकार ने तस्वीर डिलीट करने से इनकार कर दिया और महिलाओं का आरोप है कि पत्रकार ने उनके साथ बदतमीजी भी की।

पत्रकार के तस्वीर न डिलीट करने पर महिलाओं ने विमान के केबिन क्रू के इसकी शिकायत की। विमान के आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड करते ही इंडिगो कर्मचारियों ने पुलिस से इसकी शिकायत की।

डीसीपी आईजीआई एयरपोर्ट ने टीओआई से कहा कि गिरफ्तार किये गये व्यक्ति ने दो महिलाओं की उनकी मर्जी के खिलाफ तस्वीर ली और उनके कहने पर भी इमेज डिलीट करने से मना कर दिया। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा