लाइव न्यूज़ :

कल्पेश याग्निक की मौत मामले में पत्रकार सलोनी अरोड़ा गिरफ्तार, ब्लैकमेल करने का है आरोप

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 5, 2018 00:19 IST

दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की 13 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को पिछले 15 दिनों से सलोनी अरोड़ा की तलाश थी।

Open in App

इंदौर, 4 अगस्तः दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक की मौत मामले में पत्रकार सलोनी अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिछले 15 दिनों से सलोनी की तलाश कर रही थी। उसे शनिवार शाम मुंबई से पकड़ा गया। डीआईजी हरिनाराणचारी मिश्र ने सलोनी अरोरा के पकड़े जाने की पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस ने 21 जुलाई को अरोरा के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के मुताबिक, वह याग्निक से पैसे की मांग कर रही थी और रुपये न देने पर बलात्कार के आरोप में फंसाने की धमकी दे रही थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने सलोनी अरोरा की गिरफ्तारी के लिए कई रिश्तेदारों की कॉल डीटेल पर नजर बनाए हुए थी। इस बीच मामा के नंबर से सुराग हाथ लगा। सलोनी का बेटा मुंबई में एक कोचिंग में पढ़ाई करता है। सादे कपड़ों में पुलिस वहां तैनात हो गई और सलोनी जैसी ही वहां पहुंची उसे पकड़ लिया गया।

बता दें कि कल्पेश याग्निक को 12 जुलाई की रात 10:30 बजे के आस-पास उनके अखबार के दफ्तर से विजय नगर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। तमाम कोशिशों के बाद डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके थे। उन्हें तकरीबन रात दो बजे मृत घोषित किया गया था। पुलिस उनकी मौत की जांच कई एंगल से कर रही है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज