लाइव न्यूज़ :

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन पर टिप्पणी मामले में पत्रकार अमीश देवगन को राहत, SC के अगले आदेश तक नहीं होगी कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 8, 2020 15:20 IST

सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर तथा न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने पत्रकार अमीश देवगन के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवाने वाले लोगों को नोटिस जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र सरकार को भी नोटिस जारी किए हैं, जहां पर पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।रजा अकादमी के महासचिव आरिफ रज्वी ने अमीश देवगन पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। समाचार एंकर अमीश देवगन ने बाद में ट्वीट कर मांफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी के संदर्भ में वह शब्द कहा था और चिश्ती का नाम गलती से बोल गए।

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सूफी संत पर टिप्पणी के मामले में टीवी समाचार एंकर अमीश देवगन के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर शुक्रवार को रोक लगा दी। सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के बारे में कथित अपमानजनक बयान देने वाले देवगन पर विभिन्न राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज करवाई गई हैं।

न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर तथा न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी ने पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवाने वाले लोगों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना और महाराष्ट्र सरकार को भी नोटिस जारी किए गए हैं जहां पर पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

देवगन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने राहत की मांग की और कहा कि उनका मुवक्किल अपने कथित ट्वीट पर पहले ही स्पष्टीकरण दे चुका है। उन्होंने कहा कि गलतियों पर आपराधिक मामला नहीं बनाया जा सकता है।

आरोप है कि पत्रकार ने 15 जून को अपने समाचार कार्यक्रम में सूफी संत के लिए ‘लुटेरा चिश्ती’ शब्द का इस्तेमाल किया था जिसपर मुस्लिम समुदाय की ओर से प्रतिक्रियाएं आई थीं। रजा अकादमी के महासचिव आरिफ रज्वी की शिकायत पर इस संबंध में देवगन के खिलाफ मुंबई के फायधोनी पुलिस थाने में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि समाचार एंकर ने बाद में ट्वीट किया कि उन्होंने मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी के संदर्भ में वह शब्द कहा था और चिश्ती का नाम गलती से बोल गए। शीर्ष अदालत याचिका पर जुलाई के पहले हफ्ते में सुनवाई करेगी और तब तक देवगन के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है।

राजस्थान एवं तेलंगाना में दर्ज प्राथमिकी एवं शिकायतों में भी आरोप लगाया गया है कि देवगन ने संत के लिए ‘लुटेरा’ शब्द का इस्तेमाल किया था।  

टॅग्स :पत्रकारसुप्रीम कोर्टइंडियाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO