लाइव न्यूज़ :

जवान के खिलाफ अपने सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज, दो कर्नल और 2 मेजर रैंक के अधिकारी नामजद, आखिर क्या है माजरा

By भाषा | Updated: March 19, 2022 08:54 IST

पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों द्वारा भेजी गई सैन्य पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें परेशान किया और आरोपी को बचाने के मकसद से उन्हें गलत बयान देने के लिए मजबूर किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता और उसके पति ने आरोपी और चार अधिकारियों के खिलाफ यहां रतनाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दो कर्नल और दो मेजर रैंक के अधिकारी हैं। सेना ने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है।रतनाडा पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है।

जोधपुरः सेना के एक जवान के खिलाफ अपने सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार अधिकारियों को कथित तौर पर दंपति को धमकाने और मामले को रफा दफा कराने के आरोप में प्राथमिकी में नामजद किया गया है।

पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों द्वारा भेजी गई सैन्य पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें परेशान किया और आरोपी को बचाने के मकसद से उन्हें गलत बयान देने के लिए मजबूर किया। कथित घटना के दो दिन बाद पीड़िता और उसके पति ने आरोपी और चार अधिकारियों के खिलाफ यहां रतनाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

इनमें से दो कर्नल और दो मेजर रैंक के अधिकारी हैं। सेना ने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और रतनाडा पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति सैनिक है और वह अपने पति के साथ छावनी क्षेत्र में रहती है।

थाना प्रभारी भरत रावत ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, “14 मार्च की शाम, जब वह नहा रही थी तो एक सूबेदार उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद उसका पति उसे बचाने आया। दोनों ने सूबेदार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।''

रावत के अनुसार, शिकायत में आगे कहा गया है कि दंपती ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें न केवल इस मुद्दे को उठाने के प्रति हतोत्साहित किया, बल्कि चुप रहने के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे और उसके पति को अपने घर में कैद रखने की पूरी कोशिश की, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग न की जाए।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा, ''भारतीय सेना ने इस मामले का संज्ञान लिया है जिसमें जोधपुर सैन्य स्टेशन में रहने वाले एक सेवारत सैनिक की पत्नी ने एक अन्य सेवारत सैनिक और दूसरे कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।''

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO