लाइव न्यूज़ :

जेएनयू के सहायक प्रोफेसर का अपहरण, आरोपियों ने तीन घंटे तक कमरे में बैठाकर मारपीट की, पैसे लूटे, जांच में जुटी पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2022 16:55 IST

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लेगी और प्रोफेसर बाविस्कर और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्दे JNU के सहायक प्रोफेसर ने कहा कि आरोपी उनका अपहरण कर उन्हें एक घर में ले गए थेसहायक प्रोफेसर ने शिकायत में कहा है कि आरोपी उन्हें घर में तीन घंटे तक रखे थे, उनके साथ मारपीट कीप्रोफेसर के मुताबिक दौरान उनका सड़क पर कुछ लोगों के साथ ड्राइविंग को लेकर बहस हुई थी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक सहायक प्रोफेसर ने रोड रेज की घटना के बाद उनका अपहरण और मारपीट, धमकी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।  जेएनयू के सहायक प्रोफेसर शरद बाविस्कर ने प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि रोड रेज की घटना के बाद लोगों के एक समूह द्वारा उनका अपहरण किया गया और उनके साथ मारपीट की गई।

सहायक प्रोफेसर ने नारायणा थाने में इस बाबत 18 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई। अपनी शिकायत में बाविस्कर ने कहा कि वह शुक्रवार रात कैंपस की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनका सड़क पर कुछ लोगों के साथ ड्राइविंग को लेकर बहस हो गई। जब बाविस्कर ने कहा कि वह पुलिस से शिकायत करेंगे तो आरोपी (अभी तक पहचाना नहीं जा सका) उन्हें गाड़ी से बाहर घसीट ले गए और अपहरण कर लिया।

सहायक प्रोफेसर ने शिकायत में आगे कहा है कि आरोपी उन्हें एक घर में ले गए जहां तीन घंटे से अधिक समय तक रखा। प्रोफेसर ने आगे आरोप लगाया कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की और उनके पैसे लूट लिए। धारा 323 (चोट पहुंचाना), 365 (अपहरण), 392 (डकैती) और 334 (उकसाने पर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों को तैनात किया है। जांच चल रही है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लेगी और प्रोफेसर बाविस्कर और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा