लाइव न्यूज़ :

सिगरेट की दुकान का पता पूछने पर JNU के शिक्षकेतर कर्मी की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: August 20, 2018 03:58 IST

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ा।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्त: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के 29 वर्षीय शिक्षकेतर कर्मी की यहां सिगरेट की दुकान का पता पूछने को लेकर हुई झड़प में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस को घटना के बारे में आज तड़के सूचना दी गई। यह घटना रोहिणी के विजय विहार इलाके में हुई।पुलिस ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां राहुल को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके चचेरे भाई नवीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहुल जेएनयू में तदर्थ कर्मी था जबकि उसका चचेरा भाई वहां पर लैब सहायक है। राहुल कल रोहिणी में नवीन के घर आया था और जब वह जाने लगा तो नवीन उसे छोड़ने आया।पुलिस ने बताया कि जब नवीन ने एक व्यक्ति से सिगरेट की दुकान का पता पूछा तो नशे में धुत्त व्यक्ति की दोनों से बहस हो गई। बाद में उसने अपने साथी को बुला लिया जिसने राहुल और नवीन पर हमला किया। पुलिस ने इस संबंध में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और एक किशोर को पकड़ा। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट