लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू-कश्‍मीर के DG (जेल) हेमंत लोहिया की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी यासिर पकड़ा गया, पूछताछ जारी

By विनीत कुमार | Updated: October 4, 2022 12:58 IST

जम्‍मू-कश्‍मीर के DG (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या का आरोपी उनका ही घरेलू सहायक यासिर अहमद फरार था। पुलिस ने मंगलवार को दिन में उसे पकड़ लिया। उससे पूरी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहेमंत लोहिया की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी यासिर अहमद पकड़ा गया, घरेलू सहायक का करता था कामयासिर अहमद पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद से ही लापता था और पुलिस उसे खोज रही थी।हेमंत कुमार लोहिया की जम्मू के बाहरी इलाके में एक दोस्त के घर पर सोमवार रात हत्या कर दी गई थी।

जम्मू: पुलिस ने जम्‍मू-कश्‍मीर के DG (जेल) हेमंत लोहिया की हत्‍या का मुख्‍य आरोपी यासिर अहमद को पकड़ लिया है। यासिर दरअसल हेमंत लोहिया का घरेलू सहायक था और उनकी हत्या के बाद से ही लापता था। पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस को शक है कि यासिर अहमद ने ही हेमंत लोहिया की हत्या की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार एडीजीपी मुकेश सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, 'जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से पूरी रात चलाए गए अभियान के बाद डीजी (जेल), हेमंत लोहिया की हत्या में शामिल आरोपी को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी गई है।'

बता दें कि हेमंत कुमार लोहिया की जम्मू के बाहरी इलाके में एक दोस्त के घर पर बीती रात हत्या कर दी गई थी। वे यहां अपने परिवार के साथ रहने आए थे क्योंकि उनके आवास में कुछ काम चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में किसी आतंकी लिंक की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, एक आतंकी गुट पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने खुद इसकी जिम्मेदारी ली है।

57 साल के लोहिया को अगस्त में कारागार (जम्मू-कश्मीर) का महानिदेशक नियुक्त किया गया था। शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस 23 साल के घरेलू सहायक यासिर अहमद को तलाश रही थी। यासिर को छह महीने पहले काम पर रखा गया था।

अवसाद और उग्र मिजाज का है यासिर अहमद 

पुलिस ने यासिर अहमद का पता लगाने में मदद के लिए उसकी तस्वीर भी पब्लिक में जारी की थी। वहीं, सूत्रों के अनुसार जांच में ये बात भी सामने आई है कि संभवत: यासिर अहमद गंभीर अवसाद से पीड़ित था। पुलिस को कमरे से एक टूटी हुई केचअप की बोतल मिली है जिसका इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया गया था। साथ ही यासिर अहमद से जुड़ी एक डायरी भी पुलिस के हाथ लगी है।

बताया जा रहा है कि लोहिया अपने पैर पर यासिर अहमद से तेल लगवा रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला किया गया। हत्यारे ने लोहिया का गला घोंटा और फिर टूटी हुई बोतल से उनका गला काट दिया। यही नहीं इसके बाद और शरीर को आग लगाने की कोशिश भी की गई। पुलिस के अनुसार आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इसे तोड़ दिया। एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली है जिसमें यासिर अहमद भागता नजर आ रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज