लाइव न्यूज़ :

कश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 7, 2026 14:36 IST

मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को आतंकवादियों को पनाह और खाना समेत लाजिस्टिक मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकी अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला के साथ उस्मान उर्फ खुबैब समेत पांच आतंकियों को हिरासत में लिया है।जांच में लश्कर के एक नेटवर्क का पता चला जो आतंकवादियों को लाजिस्टिक्स और फाइनेंशियल मदद करता था।एजेंसियों को धता बताते हुए न सिर्फ कश्मीर में बल्कि देश के अन्य भागों में भी अपनी गतिविधियां चला रहा था।

जम्मूः जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्करे तौयबा से जुड़े एक अंतरराज्यीय आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस आपरेशन में दो पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह आपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में आपरेशन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस की एक बार सतर्कता ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को दहलाने के रचे जा रहे आतंकी षड्यंत्र को विफल बनाते हुए लश्करे तौयबा के दुर्दांत आतंकी अबु हुरैरा उर्फ अब्दुल्ला के साथ उस्मान उर्फ खुबैब समेत पांच आतंकियों को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल एजेंसियां भी इस आपरेशन में शामिल थीं। जम्मू कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 जगहों पर सर्च आपरेशन चलाया गया। कुछ सामान भी बरामद किया। जांच में लश्कर के एक नेटवर्क का पता चला जो आतंकवादियों को लाजिस्टिक्स और फाइनेंशियल मदद करता था।

तलाशी के दौरान पुलिस को माड्यूल से जुड़े कई आपत्तिजनक और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद हुए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की गहन जांच जारी है। अधिकारियों ने बताया कि हुरैरा लगभग 16 वर्ष से सुरक्षा एजेंसियों को धता बताते हुए न सिर्फ कश्मीर में बल्कि देश के अन्य भागों में भी अपनी गतिविधियां चला रहा था।

पकड़े गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व अन्य साजो सामान भी मिला है। अब्दुल्ला और उस्मान के पकड़े गए तीन साथी स्थानीय बताए जा रहे हैं जिनमें मोहम्मद नकीब बट, आदिल रशीद बट और गुलाम मोहम्मद मीर उफ मामा शामिल हैं। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह आपरेशन एक बड़े एंटी-टेरर क्रैकडाउन का हिस्सा है।

जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस केंद्र शासित प्रदेश से आगे बढ़कर सेंट्रल एजेंसियों की मदद से पंजाब में आपरेशन कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पकड़े गए पांच लोगों में श्रीनगर के तीन लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को आतंकवादियों को पनाह और खाना समेत लाजिस्टिक मदद देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि जांच से पता चलता है कि एक अन्य आतंकवादी दूसरे राज्यों में लश्करे तौयबा नेटवर्क की मदद से जाली कागजात और पहचान के आधार पर देश से बाहर जाने में कामयाब रहा। आतंकवादियों ने करीब 16 साल पहले भारत में घुसपैठ की थी, जिस दौरान वे कश्मीर घाटी के अलग-अलग जिलों में एक्टिव रहे। इन सालों में, उन्होंने करीब 40 आतंकवादियों को कमांड किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजम्मू कश्मीरआतंकवादीPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा