लाइव न्यूज़ :

J&K DG Murder: हत्या के आरोपी ने डायरी में लिखा- 'प्रिय मौत, मेरी जिंदगी मे आओ...', पुलिस ने आतंकी कनेक्शन से किया इनकार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 4, 2022 17:32 IST

23 वर्षीय नौकर की डायरी को पढ़कर पुलिस अनुमान लगा रही है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। डायरी में वह मरने या मारने की बातें लिखा करता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरंभिक पूछताछ के बाद दावा किया - हत्या का आरोपी अवसादग्रस्त हैपुलिस ने नौकर के आतंकी कनेक्शन से साफ इनकार कियानौकर ने डायरी में लिखा है "प्रिय मौत, मेरी जिंदगी मे आओ...

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के डीजी जेल हेमंत कुमार लोहिया की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी यासिर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरंभिक पूछताछ के बाद दावा किया है कि हत्या का आरोपी अवसादग्रस्त है और पुलिस ने आतंकी कनेक्शन से साफ इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी यासिर जम्मू के काना चक्क में खेत में छिपा था। अपराध स्थल से काना चक्क की दूरी करीब 12 किलोमीटर है और यह सीमांत क्षेत्र है। ऐसे में हो सकता है कि आरोपी सीमा पार भागने की भी फिराक में हो, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर पकड़ा है। 

उधर, पुलिस ने राजीव खजुरिया के दो पीएसओ को भी पूछताछ के लिए सोमवार रात में साथ ले गई थी। इनमें से एक राजीव खजुरिया भाई है। बताया जा रहा है कि दोनों को सुबह छोड़ दिया गया है।

पुलिस के हाथ उसकी एक डायरी भी लगी है। 23 वर्षीय नौकर की डायरी को पढ़कर पुलिस अनुमान लगा रही है कि उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। डायरी में वह मरने या मारने की बातें लिखा करता था। नौकर के कमरे से मिली डायरी में उसने लिखा है कि "मैं अपनी जिंदगी से नफरत करता हूं। जीवन बस एक दुख है।" 

इसके साथ ही डायरी के पन्ने पर मोबाइल फोन की बैटरी का चित्र बनाया गया है, जिसके साथ लिखा है "मेरी जिंदगी सिर्फ 1%, प्यार 0%, तनाव 90%, दुख 99% और फर्जी मुस्कराहट 100%"। नौकर ने डायरी में लिखा है "प्रिय मौत, मेरी जिंदगी मे आओ, मुझे अफसोस है कि मेरे दिन, सप्ताह, महीने, साल, जिंदगी सब खराब हैं।"

हत्या के बाद से उनका नौकर फरार हो गया था। यासीर अभी छह महीने पहले ही काम पर लगा था। पुलिस नौकर के आतंकी कनेक्शन की जांच भी कर रही है। गिरफ्तारी के बाद से उससे पूछताछ लगातार जारी है। पुलिस ने यह भी दावा किया है कि यासीर का आक्रामक मिजाज का था और वह अवसाद में था। 

जेल महानिदेशक हेमंत कुमार लोहिया की हत्या सोमवार रात को जम्मू के उदयवाला स्थित उनके दोस्त के घर में की गई। वह दोस्त के साथ अपने नौकर यासीर को वहां लेकर गए थे। डीजीपी जम्मू कश्मीर दिलबाग सिंह ने अपराध स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण मामला है। इसमें मुख्यारोपी डीजीपी लोहिया का हेल्पर यासिर अहमद है। 

वहीं, आतंकी लिकं के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में कोई आतंकी लिंक के सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन बेशर्मी से हर अपराध को अपने नाम करने की कोशिश में रहता है। मामले में अभी जांच जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट