लाइव न्यूज़ :

जींदः पढ़ाई के बीच ट्यूशन शिक्षक ने की शर्मनाक हरकत, छात्रा को जबरन पॉर्न दिखाया, पिता की हत्या करने की धमकी दी

By भाषा | Updated: March 26, 2022 15:23 IST

पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देअंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया।घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर ने उसका पीछा किया।पिता को जान से मारने की धमकी दी।

जींदः जिला पुलिस ने पढ़ाई के बीच ट्यूशन शिक्षक द्वारा छात्रा को कथित रूप से जबरन पॉर्न दिखाने और छात्रा के पिता की हत्या करने की धमकी देने के मामले में शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता से मिली शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने बताया कि छात्रा अंकुर नामक व्यक्ति के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी।

उन्होंने बताया कि अंकुर ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के दौरान छात्रा को जबरन पॉर्न वीडियो दिखाया। शिकायत के अनुसार, घटना के बाद छात्रा ने जब ट्यूशन जाना बंद कर दिया तो अंकुर ने उसका पीछा किया और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

धूम्रपान को लेकर किशोर की हत्या, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया

 दिल्ली के रोहिणी इलाके में 17 वर्षीय एक किशोर को उसके घर के बाहर धूम्रपान करने के चलते उसी के उम्र के एक अन्य किशोर की हत्या करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक किशोर का शव एक थैले से बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बृहस्पतिवार रात रोहिणी के सेक्टर-2 में किशोर के उसके घर के बाहर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने किशोर का गला रेत दिया। पुलिस को शुक्रवार सुबह सात बजे शव के बारे में सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) समीर शर्मा ने कहा, ‘‘वाई-ब्लॉक मंगोलपुरी के सामने पीर बाबा मजार के पास पुलिस ने पाया कि एक अज्ञात शव बैंगनी रंग के एक ट्रैवल बैग में रखा हुआ था। शव के गले पर धारदार हथियार से रेतने का निशान था।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा