लाइव न्यूज़ :

एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में फंदे पर लटके मिले, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By भाषा | Updated: December 22, 2021 22:14 IST

हरियाणा के जींद जिले के धनौरी गांव का मामला है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक दंपत्ति के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे सोनू का बताया जा रहा है।नन्हा का शव गांव में बोरी में बंधा हुआ मिला था।ओमप्रकाश तथा उसके भाई बलराज पर संदेह जता रहे थे।

जींदःहरियाणा के जींद जिले के धनौरी गांव में बुधवार को एक ही परिवार के तीन सदस्य घर में फंदे पर लटके मिले। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें गांव के ही एक परिवार के भय से आत्महत्या करने की बात कही गई है। एएसपी के अनुसार इस मामले में आठ ग्रामीणों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

गढ़ी पुलिस थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि धनौरी गांव निवासी ओमप्रकाश (48), उसकी पत्नी कमलेश (45), बेटा सोनू (20) घर में फंदे पर लटके पाए गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसे सोनू का बताया जा रहा है। कथित सुसाइड नोट में सोनू ने लिखा, ‘‘मैं मेरे माता-पिता कातिल नहीं हैं और न ही हमें पता नन्हा की हत्या किसने की है। मैं मेरे माता पिता नन्हा के घर वालों के डर से मर रहे हैं।’’

बताया जाता है कि लगभग 35 दिन पहले गांव धनौरी निवासी नन्हा का शव गांव में बोरी में बंधा हुआ मिला था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। हालांकि नन्हा के परिवार के लोग ओमप्रकाश तथा उसके भाई बलराज पर संदेह जता रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार लगभग एक माह पहले बलराज ने खेत में कथित तौर पर कीटनाशक पीकर जान दे थी। वही, मृतकों के परिजनों ने दावा किया कि ओमप्रकाश, उसकी पत्नी व बेटे को मार कर लटकाया गया है। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज किए जाने की मांग को लेकर हंगामा भी किया।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजराणिया ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ओमप्रकाश, कमलेश और सोनू को न्याय की गुहार लगाते सुना जा सकता है। बताया जाता है कि सोनू ने मरने से पहले कथित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इस कथित वीडियो में सोनू को यह कहते हुए कि हम पर हत्या के आरोप लगाए हैं जबकि हमने कुछ नहीं किया है... सब झूठ है, सुना जा सकता है। वहीं, इस कथित वीडियो में ओमप्रकाश को यह कहते हुए कि मुझे कानून पर पूरा विश्वास है जबकि उनकी पत्नी कमलेश को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि गांव वालों से दुखी होकर वे आत्महत्या कर रहे हैं और उनके साथ न्याय होना चाहिए।

एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक दंपत्ति के भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट को आधार मानकर आठ लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ लड़ाई झगड़ा करने, गाली गलौच करने, आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा