लाइव न्यूज़ :

दस वर्षीय अनाथ बालिका के साथ तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां-बाप इस दुनिया में नहीं है, नाना, नानी के पास किराए के मकान में रहती है पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2022 20:25 IST

चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र अत्री के अनुसार महिला तस्करी निरोधक दल को एक दस वर्षीय बालिका पटियाला चौंक इलाके में मिली और उसे जिला संरक्षण इकाई ले जाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशराब ठेकेदार ने उसके साथ पूजा स्थल के निकट सामूहिक दुष्कर्म किया।गरीबी के चलते परिवार के लोगों ने भी शिकायत करना मुनासिब नहीं समझा।महिला थाना को अपनी तरफ से तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

जींदः हरियाणा में जींद के पटियाला चौंक इलाके में दस वर्षीय अनाथ बालिका के साथ कथित रूप से तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के चेयरमैन की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र अत्री के अनुसार महिला तस्करी निरोधक दल को एक दस वर्षीय बालिका पटियाला चौंक इलाके में मिली और उसे जिला संरक्षण इकाई ले जाया गया। अत्री के अनुसार बालिका ने पूछताछ के दौरान बताया कि गत दस फरवरी को एक दिव्यांग व्यक्ति, ऑटो वाले और एक शराब ठेकेदार ने उसके साथ पूजा स्थल के निकट सामूहिक दुष्कर्म किया।

गरीबी के चलते परिवार के लोगों ने भी शिकायत करना मुनासिब नहीं समझा। पुलिस के अनुसार जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलिंग करने वाली टीम ने जिला चाइल्ड वेल्फेयर कमेटी को मामले के बारे में अवगत करवाया तो उन्होंने महिला थाना को अपनी तरफ से तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

पुलिस के मुताबिक हालांकि अमानवीय करतूत को अंजाम देने वाले लोगों के नाम तो सामने नहीं आए लेकिन बालिका ने उन लोगों का पेशा और हुलिया जरूर बता दिया। अत्री के अनुसार मूलत उत्तर प्रदेश की निवासी बालिका के मां-बाप की मौत हो चुकी है और वह अपने नाना, नानी के पास किराए के मकान में पटियाला चौंक इलाके में रह रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा