लाइव न्यूज़ :

जींदः छह साल की पोती के साथ दादा ने बलात्कार किया, मां से दुखड़ा सुना रो पड़ी बच्ची, मामला दर्ज, जान से मारने की धमकी दी थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 15:05 IST

बच्ची की मां से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे और दादा-पोती घर में थे।

Open in App
ठळक मुद्देदादा ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।मां के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें सारी बातें बतायीं, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जींदः जींद जिले की अलेवा थाना पुलिस ने अपनी छह साल की पोती के साथ बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर दादा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बच्ची की मां से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक अप्रैल को घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे और दादा-पोती घर में थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान दादा ने बच्ची के साथ बलात्कार किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

हालांकि, मां के घर लौटने पर बच्ची ने उन्हें सारी बातें बतायीं, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। महिला थाने की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

युवक ने किशोर के साथ बलात्कार किया, मामला दर्ज

जींद जिले की सदर थाना सफीदों पुलिस ने एक किशोर के साथ बलात्कार (अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने) के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना सफीदों इलाका निवासी महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और उसका 16 साल का बेटा अकेला था।

उसमें कहा गया है कि इसी दौरान गांव का ही रहने वाला संदीप घर में घुस आया और उसके नाबालिग बेटे के साथ बलात्कार किया, हालांकि महिला (पीड़ित की मां) के अचानक घर लौट आने पर आरोपी उन्हें गालियां और धमकियां देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संदीप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा