लाइव न्यूज़ :

जींदः स्कूल परिसर के शौचालय में 15 साल के बालक का यौन शोषण, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2023 21:21 IST

पुलिस ने बताया कि अलेवा थाना निवासी एक व्यक्ति का 15 साल का बेटा कल शाम राजकीय स्कूल के मैदान में खेलने गया था, उसी दौरान गांव के ही दो युवकों उसे बहला-फुसला कर स्कूल में बने शौचालय में ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देपॉक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जींदः जींद जिले की अलेवा थाना पुलिस ने राजकीय स्कूल परिसर के शौचालय में 15 साल के बालक का कथित रूप से यौन शोषण करने के मामले में दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि अलेवा थाना निवासी एक व्यक्ति का 15 साल का बेटा कल शाम राजकीय स्कूल के मैदान में खेलने गया था, उसी दौरान गांव के ही दो युवकों उसे बहला-फुसला कर स्कूल में बने शौचालय में ले गए। जहां दोनों ने बालक का यौन शोषण किया।

अलेवा थाना पुलिस ने बालक के पिता की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलेवा थाने के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बालक स्कूल के मैदान में खेलने गया था, उसी दौरान उसके साथ यह घटना हुई। उन्होंने कहा, फिलहाल दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जींद की सदर थाना पुलिस ने एक महिला के साथ बलात्कार करने और परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता को धमकी देने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली हैऔर आगे की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली