लाइव न्यूज़ :

जींदः नौकरी का झांसा देकर मामी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोपित भांजे ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या की, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 14:24 IST

रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर महिला थाना की जांच अधिकारी सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देजहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।महिला ने उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया वह उसकी मामी लगती है।महिला, मृतक के नाना श्यामलाल बंसल, नानी चंचल देवी, मामा चिराग, मामी शिवानी, मुकुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

जींदः हरियाणा के जींद जिले में नौकरी का झांसा देकर मामी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोपित भांजे ने रेलवे जंक्शन पर जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

रेलवे पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर महिला थाना की जांच अधिकारी सहित सात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान विकास के तौर पर हुयी है और उसने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विकास ने उसे नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मरने वाले के भाई मोहित ने रेलवे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस महिला ने उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया वह उसकी मामी लगती है।

रेलवे थाना पुलिस ने मोहित की शिकायत पर महिला थाना की जांच अधिकारी सुनीता, दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाने वाली महिला, मृतक के नाना श्यामलाल बंसल, नानी चंचल देवी, मामा चिराग, मामी शिवानी, मुकुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली