लाइव न्यूज़ :

जींदः ससुर ने विधवा पुत्रवधू से की अश्लील हरकत, दो साल पहले पति की हो चुकी है मौत, छेड़छाड़ का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 12, 2022 21:52 IST

महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देससुर दलबीर उस पर बुरी नजर रखे हुए है।वह उसके साथ छेड़खानी करता है।ससुर को ऐसी हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी थी।

जींदः हरियाणा के जींद में सदर थानाक्षेत्र के इलाके में ससुर द्वारा विधवा पुत्रवधू के साथ कथित रूप से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसके पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और वह अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पति की मौत के बाद से उसका ससुर दलबीर उस पर बुरी नजर रखे हुए है और वह उसके साथ छेड़खानी करता है।

महिला के अनुसार उसने अपने ससुर को ऐसी हरकतों से बाज आने की चेतावनी भी दी थी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार 11 अप्रैल को उसका ससुर दलबीर दोपहर को काम का बहाना बनाकर मकान के अंदर आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।

उसके अनुसार विरोध करने पर उसका ससुर वहां से चला गया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने पीडित महिला की शिकायत पर ससुर दलबीर के खिलाफ छेडछाड करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगरा में जिम संचालक छात्रा को लेकर फरार

आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत रुनकता क्षेत्र में एक जिम संचालक एक छात्रा को अपने साथ लेकर चला गया है। सिंकदरा थाने के निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और छात्रा की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं पुलिस की दबिश जारी है।

पुलिस के अनुसार जिम संचालक साजिद सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे रुनकता इलाके की एक छात्रा को अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस के मुताबिक जब छात्रा शाम तक घर नहीं पहुंची तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और इसी दौरान उन्हें आरोपी साजिद के छात्रा को ले जाने का पता चला।

परिजन आरोपी के खिलाफ शिकायत करने रुनकता चौकी पर पहुंचे। मामला दो समुदायों का होने के चलते तनाव की स्थिति पैदा हो गयी। घटना की जानकारी पर हिंदू संगठन के सदस्य पहुंच गये। छात्रा के परिजनों के साथ दर्जनों लोग थाने पर जुटे रहे। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकडऩे के लिए उसने दबिश देना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO