लाइव न्यूज़ :

जींदः प्रेमप्रसंग से खफा प्रेमिका के भाई ने ईंट-पत्थर से वार कर प्रेमी को मार डाला, रात में शराब पिलाई और दिया अंजाम, चादर में बांधकर शव फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2024 19:52 IST

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अर्जुन पहले समालखा में झुग्गी डाल कर परिवार के साथ रहता था। मृतक बनवारी भी उसी के साथ रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।अर्जुन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी बनवारी लाल (42) के रूप में हुई है।

जींदः जींद जिले में पाजूखुर्द मोड़ गांव के निकट करीब एक सप्ताह पहले चादर में बंधे मिले व्यक्ति के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाते हुए दावा किया कि हत्या उसकी प्रेमिका के भाई ने ही की थी। सदर थाना सफीदों की पुलिस ने बताया कि प्रेमप्रसंग से खफा भाई ने ही ईंट-पत्थर से वार कर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने में अपनी बहन और पत्नी को भी शामिल कर लिया और चादर में लपेटकर शव को पाजू खुर्द गांव के निकट फेंक दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

दोनों महिलाओं को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि अर्जुन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पाजूखुर्द गांव मोड के नजदीक 21 नवंबर को जिस व्यक्ति का शव मिला था उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी बनवारी लाल (42) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि अर्जुन पहले समालखा में झुग्गी डाल कर परिवार के साथ रहता था। मृतक बनवारी भी उसी के साथ रहता था। प्रवक्ता ने बताया कि बनवारी, अर्जुन की बहन को साथ लेकर चला गया था जिसके बाद अर्जुन सफीदों खानसर चौक के निकट झुग्गी डालकर रहने लगा था। उन्होंने बताया कि गत 20 नवंबर को बनवारी लड़की के साथ अर्जन के पास आया।

पहले से नाराज अर्जुन ने रात में उसे शराब पिलाई और ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा आया। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहरियाणाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा