Jind Crime News: होटल में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार सहपाठी शुभम, रजत, शिवम और दर्पण ने दिया अंजाम, अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 13, 2024 22:46 IST2024-06-13T22:45:23+5:302024-06-13T22:46:16+5:30
Jind Crime News: पुलिस ने बताया कि आरोपित छात्रा को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने उसके सहपाठी उसे होटल में ले गए थे।

सांकेतिक फोटो
Jind Crime News: हरियाणा के जींद जिले में एक होटल में नाबालिग छात्रा के साथ उसके चार सहपाठियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बना कर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपित छात्रा को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने उसके सहपाठी उसे होटल में ले गए थे।
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर चारों आरोपित छात्रों शुभम, रजत, शिवम, दर्पण के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, बंधक बनाने, पॉक्सो अधिनियम एवं अन्य संबंधित अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ऊषा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने चार युवकों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।