लाइव न्यूज़ :

जींदः 15 साल की बच्ची का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार, परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल होने रात को अकेली जा रही थी पीड़िता

By भाषा | Updated: October 20, 2022 14:22 IST

हरियाणाः पुलिस ने 15 अक्टूबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर बताया कि उचाना थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की बच्ची अपने परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के रात को अकेली जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देआशीष तथा मोहित ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

जींदः जींद जिले की उचाना थाना पुलिस ने 15 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 15 अक्टूबर को प्राप्त तहरीर के आधार पर बताया कि उचाना थाना क्षेत्र निवासी 15 साल की बच्ची अपने परिवार के किसी कार्यक्रम में शामिल होने के रात को अकेली जा रही थी।

उसमें कहा गया है, उसी दौरान गांव के ही आशीष तथा मोहित ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे एक कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने घटना के संबंध में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर उचाना थाना पुलिस ने आशीष तथा मोहित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अपहरण, बंधक बनाना, सामूहिक बलात्कार आदि से जुड़ी धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जिले में सामूहिक बलात्कार की एक अन्य घटना भी हुई है।

कैथल जिले की एक युवती से मिली तहरीर के आधार पर महिला थाना ने बताया कि पीड़ित युवती की फोन पर जींद निवासी अंकित से दोस्ती हुई और उसने युवती को नौकरी दिलाने का वादा किया। तहरीर के अनुसार, अंकित ने नौकरी देने का झांसा देकर युवती को जींद बुलाया और अपने दोस्त राहुल के साथ मिलकर चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

तहरीर के अनुसार, घटना के बाद आरोपी युवती को कैथल के पासछोड़कर फरार हो गए। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अंकित तथा राहुल के खिलाफ सामूहिक बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाने की जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

कोलकाता में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच गिरफ्तार

कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में एक लड़की को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब नाबालिग अपनी बड़ी बहन के साथ बाहर गई थी।

हरिदेवपुर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पीड़िता को करुणामोयी घाट रोड स्थित एक फ्लैट में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर पांचों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “हम मामले की जांच कर रहे हैं। फ्लैट से सबूत एकत्र कर लिए गए हैं।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली