लाइव न्यूज़ :

झारखंड का मामलाः दिल दहलाने वाली घटना, नाबालिग लड़की के साथ नौ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 5 अरेस्ट, छात्रा का दोस्त शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2020 16:45 IST

जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 4 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि लोहरदगा में एक चौकीदार की बेटी को 9 युवकों ने अगवा कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देसभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी लड़की को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए. मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक छात्रा का दोस्‍त भी शामिल है. नाबालिग कॉलेज की छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को एक पुरुष दोस्त के अलावा उसके चार अन्य लोगों ने अंजाम दिया है.

रांचीः झारखंड के लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुदो-भुजनियां पथ में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक नाबालिग बच्ची को अगवाकर नौ युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है.

घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं 4 की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि लोहरदगा में एक चौकीदार की बेटी को 9 युवकों ने अगवा कर लिया.

इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी लड़की को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए. इसकी सूचना महिला थाना पुलिस को मिली. मामले में पुलिस ने सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. इसमें एक छात्रा का दोस्‍त भी शामिल है.

नाबालिग कॉलेज की छात्रा के सामूहिक दुष्कर्म की घटना को एक पुरुष दोस्त के अलावा उसके चार अन्य लोगों ने अंजाम दिया है. बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया है. लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद की अगुवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दल का गठन किया गया है.

पुलिस टीम ने लोहरदगा के महादेव टोली में छापामारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. एसपी ने कहा कि अन्य चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इसके बाद मामले को लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. 

बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग अपने पुरुष दोस्त के साथ पेशरार थाना क्षेत्र के लावापानी जलप्रपात में घूमने गई थी. यहां से वह मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान मुंदो-भुजनियां पथ में एक फोन आने पर नाबालिग रुककर बात करने लगी. तभी वहां पर चार युवक पहुंच गए.

इसी दौरान युवकों ने नाबालिग के दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर नाबालिग ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में शामिल सभी दुष्कर्मियों का नाबालिग के पुरुष दोस्त के साथ क्या संबंध था. साथ ही कहीं घटनाक्रम को लेकर किसी प्रकार की साजिश तो नहीं रची गई थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहेमंत सोरेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर