लाइव न्यूज़ :

Jharkhand: संबंध बनाने से प्रेमिका ने किया इनकार, गुस्साए प्रेमी ने कर दी हत्या; ऐसे खुला राज

By अंजली चौहान | Updated: December 4, 2024 08:54 IST

Jharkhand: उस वक्त आरोपी ने उससे सेक्स की मांग की लेकिन उसने इनकार कर दिया. एसपी ने बताया कि झगड़े के बाद आरोपी ने कंक्रीट स्लैब के टुकड़े से मारकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

Open in App

Jharkhand: झारखंड के सरायकेला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। मामला सरायकेला-खरसावां जिले का है जहां पिछले हफ्ते 24 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसे अब पुलिस ने सुलझा लिया है। झारखंड पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया है कि महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी है। 

जानकारी के अनुसार, एक किशोर जो महिला का प्रेमी है ने महिला की हत्या सिर्फ इसलिए कि क्योंकि उसने उसके साथ संबंध बनाने से इनकार कर दिया। आरोपी ने महिला की एक पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि महिला का शव 28 नवंबर को सरायकेला थाना अंतर्गत खरखाई नदी तट के पास मिला था। पुलिस ने उसके 19 वर्षीय प्रेमी घंसीराम मुर्मू उर्फ ​​राहुल को गिरफ्तार करने के बाद मामले को सुलझा लिया।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने कहा कि पोस्टमॉर्टम जांच रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के साथ बलात्कार नहीं हुआ था जैसा कि उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला 27 नवंबर की शाम खरकई नदी के किनारे राहुल से मिलने गई थी। उस समय, उसने उससे सेक्स की मांग की, लेकिन उसने इनकार कर दिया। एसपी ने बताया कि झगड़े के बाद आरोपी ने कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से वार कर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इस बीच, पुलिस जांच से असंतुष्टि जताते हुए पीड़िता के परिजनों ने हत्या की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश हंसदा ने दावा किया कि हत्या वाली जगह पर एक से अधिक लोग मौजूद थे, क्योंकि नदी किनारे तीन प्लेट स्नैक्स और शराब व कोल्ड ड्रिंक की बोतलें मिली थीं।

टॅग्स :झारखंडJharkhand Policeक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला